सरस्वती प्रतिमा देख लौट रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार, दो की घटनास्थल पर ही मौत

मालदा. सरस्वती प्रतिमा देखकर लौटते समय तीन दोस्त एक सड़क हादसे का शिकार हो गये. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे. इनमें से दो की मौत हो गई और एक घायल है. घायल युवक को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. बुधवार रात करीब दस बजे यह दुर्घटना ओल्ड मालदा थाने की […]
मालदा. सरस्वती प्रतिमा देखकर लौटते समय तीन दोस्त एक सड़क हादसे का शिकार हो गये. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे. इनमें से दो की मौत हो गई और एक घायल है. घायल युवक को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. बुधवार रात करीब दस बजे यह दुर्घटना ओल्ड मालदा थाने की साहापुर ग्राम पंचायत के कादिरपुर इलाके में मालदा-नालागोला राज्य सड़क पर घटी.
पुलिस ने बताया कि बाइक और मारूति वैन में आमने-सामने से टक्कर हुई. पुलिस मारुति वैन को पकड़ नहीं पायी है. हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह से तुड़मुड़ गई. पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार तीनों दोस्तों में से कोई भी हेलमेट नहीं पहने हुए था. मृतकों का नाम पलाश दास (30) और रतन दास (32) है. घायल युवक का नाम दीपंकर हालदार (28) है. तीनों का ही घर साहापुर ग्राम पंचायत के चरलक्ष्मीपुर गांव में है.
बुधवार शाम को तीनों दोस्त एक मोटरसाइकिल से सरस्वती पूजा देखने मालदा शहर आये थे. रात में घर लौटते समय कादिरपुर इलाके में महामाया मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक मारुति वैन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े. दो युवकों का सिर फूटने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. एक अन्य युवक को भी गंभीर रूप से चोट आयी जिसे स्थानीय लोगों ने मालदा मेडिकल कॉलेज भेजवाने की व्यवस्था की. साथ ही पुलिस को भी घटना की खबर दी. घायल दीपंकर की पत्नी छवि हालदार ने बताया कि तीनों दोस्त पेशे से आम कारोबारी हैं.
तीनों शहर घुमने जाने के लिए मोटरसाइकिल लेकर निकले थे. मोटरसाइकिल पलाश चला रहा था. कोई भी हेलमेट नहीं पहने हुए था. रात करीब 12 बजे फोन पर खबर मिली कि मेरे पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं. इसके बाद हम मेडिकल कॉलेज पहुंचे. वहां पता चला कि दीपंकर के दो दोस्तों की मौत हो चुकी है. घटना के चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि एक मारूति वैन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी. बाइक और मारुति वैन दोनों ही काफी रफ्तार में थे. मालदा नालागोला राज्य सड़क पर रात में बड़ी गाड़ियां बहुत कम चलती हैं और सड़क भी अच्छी है. इसीलिए दोनों गाड़ियां काफी रफ्तार से जा रही थी. कादिरपुर इलाके के पास एक मोड़ पर घुमते समय यह हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद ड्राइवर मारूति वैन लेकर फरार हो गया. ओल्ड मालदा थाना पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाली मारुति वैन की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










