कांग्रेस विधायक पर बदसलूकी और धमकाने का आरोप

मालदा: ओल्ड मालदा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अर्जुन हालदार पर अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता के साथ हाथापाई करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. इस घटना को लेकर सोमवार रात कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद मनसूर विश्वास ने विधायक को नामजद करते हुए इंगलिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज […]
मालदा शहर के रवींद्र एवेन्यू इलाके के रहनेवाले मनसूर विश्वास ने कहा कि बीते साल मैंने ओल्ड मालदा की साहापुर ग्राम पंचायत के पाबनापाड़ा इलाके में चार बीघा और ढाई कट्ठा जमीन खरीदी थी. इस जमीन से कुछ ही दूरी पर विधायक का घर है.
इस जमीन को खरीदने के बाद से मुझे तरह-तरह से धमकाया जा रहा था, ताकि मैं सस्ते दाम में जमीन बेच दूं. विधायक ने इस जमीन पर कब्जे का प्रयास भी किया. इसे लेकर मैं पुलिस और अदालत के पास गया हूं. इस जमीन पर अभी धारा 144 लगी हुई है. विधायक और उनके संगी-साथी मुझसे बदला लेना चाहते हैं. इस संबंध में विधायक श्री हालदार ने कहा कि पाबनापाड़ा के लोगों ने काफी दिन पहले मुझसे शिकायत की थी कि खेल के मैदान पर कब्जा कर लिया गया है. जिसने यह कब्जा किया है, उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई थी. इसके अलावा कौन क्या आरोप लगा रहा है, मुझे जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










