कैंसर रोगियों को मिलेगी राहत

सिलीगुड़ी. कैंसर रोगियों के लिए थोड़ी सी राहत देने की खबर है. नेवटिया गेटवेल अस्पताल के डॉक्टरों ने एक नयी तकनीक से इलाज की शुरूआत की है जिससे कैंसर से पीड़ित रोगी सामान्य रूप से खाना-पीना कर सकेंगे. अस्पताल के गैसट्रेनटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर नदीम प्रवेज ने बताया है कि अंतिम स्टेज पर कैंसर रोगियों को काफी […]
वह जितना दिन भी जीवित रहते हैं, उन्हें घोर तकलीफों का सामना करना पड़ता है. नयी तकनीक पेलीएटिव सपोर्ट की मदद से कैंसर रोगियों की जिंदगी आसान की जा सकती है. इस तकनीक के माध्यम से कैंसर रोगी के पेट में एक स्टैंट लगाया जाता है. जिसकी मदद से वह आम लोगों की तरह नियमित रूप से खान-पान कर सकता है. इस तकनीक को ऐसे कैंसर रोगियों के लिए विकसित किया गया है जो गॉल ब्लाडर के कैंसर से पीड़ित हैं. डॉक्टर प्रवीर ने आगे कहा कि आम तौर पर कैंसर की बीमारी का पता पहले स्टेज पर चल जाये, तो रोगियों की चिकित्सा संभव है
अंतिम स्टेज में रोगियों को बचा पाना काफी मुश्किल है. गॉल ब्लाडर में कैंसर के अंतिम स्टेज के रोगी दर्द से काफी परेशान रहते हैं. वह जीतने दिन भी जीवित रहेंगे, उन्हें भारी तकलीफ का सामना करना पड़ता है. ऐसे रोगियों में पोलीएटिव सपोर्ट तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने बताया कि नेवटिया अस्पताल में पहली बार इस तकनीक का उपयोग कर एक कैंसर रोगी को थोड़ी राहत देने की कोशिश की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










