काफी दिनों बाद हुई माकपा की जनसभा

Updated at :31 Jan 2017 1:42 AM
विज्ञापन
काफी दिनों बाद हुई माकपा की जनसभा

दार्जिलिंग. काफी दिनों के बाद माकपा की ओर से सोमवार को दार्जिलिंग शहर के चौक बाजार में जनसभा का आयोजन हुआ. इस जनसभा को पहाड़ के वरिष्ठ माकपा नेता केवी वातर, किरण लेप्चा एवं गौतम राज राइ ने संबोधित किया. जनसभा शुरू होने से पहले श्री राइ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग. काफी दिनों के बाद माकपा की ओर से सोमवार को दार्जिलिंग शहर के चौक बाजार में जनसभा का आयोजन हुआ. इस जनसभा को पहाड़ के वरिष्ठ माकपा नेता केवी वातर, किरण लेप्चा एवं गौतम राज राइ ने संबोधित किया.

जनसभा शुरू होने से पहले श्री राइ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर जनसभा के जरिये सद्भावना दिवस का पालन किया. पिछले 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर देश प्रेम दिवस का पालन किया गया था. 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस और आज 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हमलोगों ने सांप्रदायिकता का घोर विरोध करते हुए सद्भावना दिवस का पालन किया. पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए श्री वातर ने यह भी कहा कि राज्य की तृणमूल सरकार पहाड़ को बर्बाद करने का काम कर रही है. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के चार नगरपालिका चुनाव में माकपा अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिस वार्ड में माकपा का जनाधार है वहां पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी, लेकिन जिस वार्ड में जनाधार नहीं है वहां पार्टी दूसरे दलों का समर्थन करेगी.

हिमुल पर बकाया : श्री वातर ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने हिमूल को दूसरी कंपनी को सौंप दिया है, लेकिन हिमूल को दूध की आपूर्ति करने वालों का अभी भी 50 लाख रुपये से अधिक का बकाया है.इसका भुगतान जल्द करना होगा. हिमूल के अस्थायी कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया गया है. इस संबंध में सरकार को विचार करना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola