महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार रोकने में ममता नाकामः क्षीति गोस्वामी

Updated at :31 Jan 2017 1:41 AM
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार रोकने में ममता नाकामः क्षीति गोस्वामी

सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल में महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में मां-माटी-मानुष की ममता सरकार पूरी तरह नाकाम है. ममता के राज में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों की तस्करी, बलात्कार, अत्याचार, शोषण का आपराधिक ग्राफ जितना बढ़ा है इससे पहले 34 वर्षों के वाम राज में कभी नहीं देखा गया. यह कहना […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल में महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में मां-माटी-मानुष की ममता सरकार पूरी तरह नाकाम है. ममता के राज में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों की तस्करी, बलात्कार, अत्याचार, शोषण का आपराधिक ग्राफ जितना बढ़ा है इससे पहले 34 वर्षों के वाम राज में कभी नहीं देखा गया. यह कहना है आरएसपी नेता सह पूर्व मंत्री क्षीति गोस्वामी का.

वह सोमवार को सिलीगुड़ी कंचनजंघा क्रीड़ा हॉल में निखिल बंग महिला संघ की उत्तर बंगाल इकाई के बैनर तले आयोजित महिला सम्मेलन को प्रधान वक्ता के तौर पर संबोधित कर रहे थे. सम्मेलन के संबोधन के दौरान उन्होंने ममता पर तंज कसते हुए कहा कि ममता राज में सबसे अधिक चाय बागानों के श्रमिकों का शोषण हुआ है. खासकर महिला श्रमिकों, उनकी बच्चियों और बच्चों के साथ अत्याचार हो रहा है. तस्कर गिरोह सबसे अधिक चाय बागानों में ही सक्रिय है.

बागान श्रमिकों की भूखमरी का फायदा उठाकर यह गिरोह महिला, किशोरियों, बच्चियों और बच्चों को अपने जाल में फंसाकर दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई जैसे बड़े शहरों में या तो चकलों या फिर कल-कारखानों व घरेलू कामकाज करने के लिए बिक्री कर देते हैं. सम्मेलन के दौरान महिला संघ की ओर से राज्य समिति की सचिव श्रावणी भट्टाचार्य ने आवाज बुलंद करते हुए ममता सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं-बच्चों का अत्याचार-शोषण अब और सहन नहीं किया जायेगा. निखिल बंग महिला संघ के बैनर तले पूरे राज्य की महिलाओं द्वारा विभिन्न तरीकों से लगातार आंदोलन किया जायेगा. आज के सम्मेलन के दौरान उत्तर बंगाल के सात जिलों से भारी तादाद में महिलाएं शामिल हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola