फिर लौटी ठंड, पहाड़ पर बर्फबारी की उम्मीद

बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं दार्जिलिंग दार्जिलिंग. दार्जिलिंग में इन दिनों कड़ाके की ठंड हो रही है. दार्जिलिंग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल संदकफू, फालूत और टाइगर हिल आदि क्षेत्रों में तालाब का पानी बर्फ बन गया है. इस समय दार्जिलिंग का तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस है. एक तरह से कहें तो ठंड का […]
बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं दार्जिलिंग
दार्जिलिंग. दार्जिलिंग में इन दिनों कड़ाके की ठंड हो रही है. दार्जिलिंग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल संदकफू, फालूत और टाइगर हिल आदि क्षेत्रों में तालाब का पानी बर्फ बन गया है. इस समय दार्जिलिंग का तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस है. एक तरह से कहें तो ठंड का मौसम दोबारा लौट आया है.
अक्तूबर महीने में पहाड़ में पूजा का मौसम शुरू होता है और उस वक्त देश-विदेश से लोग भारी के संख्या में दार्जिलिंग घूमने के लिए आते हैं. नवम्बर से फरवरी महीने को ऑफ-सीजन माना जाता है.
लेकिन ठंड का आनंद लेना चाहनेवाले पर्यटक इस समय भी पहाड़ आते हैं. कुछ सप्ताह पहले दार्जिलिंग के संदकफू, फालूत आदि क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई थी. तब बर्फबारी का नजारा देखने के लिए देश-विदेश से दार्जिलिंग घूमने आये पयर्टक संदकफू, फालूत पहुंचे थे. एक बार फिर दार्जिलिंग में बर्फबारी होने की उम्मीद लेकर कोलकाता, मुंबई व अन्य क्षेत्रों के सैलानी पहाड़ में आये हुए हैं. ठंड की दोबारा हुई वापसी से ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी की उम्मीद बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










