जंगल में लकड़ी लेने गयी महिला को हाथी ने कुचला

जलपाईगुड़ी. जलावनी लकड़ी लेने जंगल गयी एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार दिया. यह घटना जलपाईगुड़ी जिले के लाटागुड़ी जंगल में घटी है. मृत महिला का नाम माया राई (33) है. बुधवार को उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार दोपहर माया राई अपनी […]
लकड़ी लेकर लौटते समय उसका सामना जंगली हाथियों के एक झुंड से हो गया. हाथियों से बचने के लिए भागते समय वह जमीन पर गिर पड़ी.
इसी दौरान एक हाथी ने उसे पैर से कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. बाद में उसे वन कर्मियों ने बरामद किया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वन विभाग मामले की जांच कर रहा है. बुधवार को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में ममता राई के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. परिवार के एक सदस्य केशर राई ने बताया कि वन विभाग ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










