नशेड़ी ने दिन-दहाड़े मचाया तांडव

Updated at :25 Jan 2017 7:41 AM
विज्ञापन
नशेड़ी ने दिन-दहाड़े मचाया तांडव

सिलीगुड़ी. नशे की हालत में एक व्यक्ति ने दिन-दहाड़े तांडव मचाया है. उसने एक घर में घुसकर अचानक एक दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना में दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गये हैं. मंगलवार दोपहर यह घटना प्रधान नगर थाना इलाके में घटी है. स्थानीय लोगों ने घायल दंपती को […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. नशे की हालत में एक व्यक्ति ने दिन-दहाड़े तांडव मचाया है. उसने एक घर में घुसकर अचानक एक दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना में दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गये हैं. मंगलवार दोपहर यह घटना प्रधान नगर थाना इलाके में घटी है. स्थानीय लोगों ने घायल दंपती को एक निजी अस्पताल में भरती कराया है तथा आरोपी हमलावर को पकड़कर प्रधान नगर पुलिस को सौंप दिया है. घायल दोनों पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुयी है.

पुलिस ने दोनो के नाम भीम छाबड़ा व चंद्रकला छाबड़ा बताये हैं. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर नशे की हालत में आरोपी अचानक इनके घर में आ गया और धारदार हथियार से दोनों पर हमला बोल दिया. दोनों को जान से मारने के उद्देश्य से उसने कइ वार किये.

चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां जमा हो गये. भीड़ देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया. स्थानीय लोगों ने लहूलुहान अवस्था में दंपती को निकटवर्ती एक निजी अस्पताल में भरती कराया है. आरोपी को रस्से से बांधकर पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ की. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले तक आरोपी युवक उसी दंपती के घर में किराये पर रहता था. किस बात को लेकर आज उसने इस घटना को अंजाम दिया, यह किसी को पता नहीं.

प्रधान नगर थाने की पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घायलों की स्थिति में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किये जायेंगे. उसके बाद आगे मामले की जांच की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola