अफवाह फैलानेवालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Jan 2017 8:56 AM
विज्ञापन

कोलकाता : कुछ शरारती तत्व महानगर समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इस कारण कई जगह अशांति फैल रही है. अफवाहों में आकर स्थानीय लोग निर्दोष को बदमाश समझकर पीट दे रहे हैं. अब अफवाह फैलाने वालों पर कोलकाता और राज्य पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. किसी भी […]
विज्ञापन
कोलकाता : कुछ शरारती तत्व महानगर समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इस कारण कई जगह अशांति फैल रही है. अफवाहों में आकर स्थानीय लोग निर्दोष को बदमाश समझकर पीट दे रहे हैं.
अब अफवाह फैलाने वालों पर कोलकाता और राज्य पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. ये बातें राज्य के पुलिस महानिदेशक सुरजीत कर पुरकायस्थ, एडीजी कानून व्यवस्था अनुज कुमार और कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने सोमवार को सीआइडी मुख्यालय में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कही.
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राज्य की जनता अफवाह पर ध्यान ना दे. शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस की मदद करे. अफवाह फैलानेवालों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके. अफवाह फैलाने के आरोप में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एडीजी (कानून व्यवस्था) अनुज शर्मा ने कहा कि स्थानीय थाना की पुलिस इलाके में माइक से प्रचार कर अफवाह के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है. कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कोलकाता पुलिस की तरफ से भी लोगों के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर उन्हें सतर्क रहने की अपील की जा रही है. अफवाह फैलाने वालों की शिनाख्त होते ही गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है.
ज्ञात हो कि हाल में दक्षिण 24 परगना के भांगड़ समेत राज्य के कई इलाकों में अफवाह के कारण तनाव फैल गया. सोमवार को गार्डेनरीच के रवींद्रनगर थाना क्षेत्र में हुई एक घटना के बाद मटियाब्रुज और खिदिरपुर इलाके में तनाव देखा गया. आक्रोशित लोगों ने घंटों प्रदर्शन किया. सड़क जाम कर दी. प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया. गार्डेनरीच इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










