तीन साल से है उद्घाटन का इंतजार

Updated at :24 Jan 2017 8:55 AM
विज्ञापन
तीन साल से है उद्घाटन का इंतजार

बालूरघाट. करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार पातीराम मार्केट कॉप्लेक्स एवं मॉल की शुरूआत कब होगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. यहां के आम लोगों के साथ ही प्रमुख कारोबारी भी इस मार्केट के उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण दिनाजपुर जिला परिषद की ओर से शहर […]

विज्ञापन
बालूरघाट. करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार पातीराम मार्केट कॉप्लेक्स एवं मॉल की शुरूआत कब होगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. यहां के आम लोगों के साथ ही प्रमुख कारोबारी भी इस मार्केट के उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण दिनाजपुर जिला परिषद की ओर से शहर के प्रमुख व्यवसायिक इलाके पातीराम में एक मार्केट कॉप्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया. वर्ष 2012 में दो-तल्ला एक मल्टीपर्पस मार्केट कॉप्लेक्स के निर्माण के फैसले से यहां के लोगों को काफी खुशी हुई थी.

इसके लिए आरआइडीएफ फंड से दो करोड़ 36 लाख 45 हजार रुपये भी जारी किये गये. बाद में इस कार्य को पूरा करने के लिए और भी करीब 18 लाख रुपये आवंटित किये गये. पातीराम पुलिस आउटपोस्ट के निकट एक खाली जमीन पर इस मार्केट कॉप्लेक्स के निर्माण का निर्णय लिया गया. यह मार्केट कॉप्लेक्स बनकर भी तैयार है, लेकिन उद्घाटन के इंतजार में यहां दुकानें नहीं खुल पा रही हैं.

तीन सारल पहले ही यह बनकर तैयार है.करीब ढाई करोड़ रुपये इसके निर्माण पर खर्च हो चुके हैं. बन जाने के बाद भी आखिर उद्घाटन क्यों नहीं हो रहा है, इसको लेकर सभी में आश्चर्य है. स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही इस मार्केट कॉप्लेक्स को खोलने की मांग की है. इनका कहना है कि शाम होते ही यहां शराबियों एवं जुआरियों का अड्डा लग जाता है. यहां अपराधी शरण ले रहे हैं. मार्केट कॉप्लेक्स इलाके से महिलाओं को गुजरना मुश्किल हो गया है. बदमाश महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मार्केट कॉप्लेक्स को चालू ही नहीं करना था, तो फिर ढाई करोड़ रुपये खर्च कर इसको बनाने का क्या लाभ. दूसरी तरफ दक्षिण दिनाजपुर जिला परिषद के कार्यकारी सभाधिपति कालीपद सरकार ने इस मार्केट कॉप्लेक्स को शीघ्र ही खोल देने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि इसके उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बस दुकानों के आवंटन में देरी हो रही है. लॉटरी के माध्यम से दुकानों के आवंटन का निर्णय लिया गया है. एक बार सभी आवेदकों को दुकान मिल जाने के बाद इस मार्केट कॉप्लेक्स के उद्घाटन में कोई समस्या नहीं होगी. स्थानीय निवासी रतन दे, रजत सरकार, सुदीप घोष ने कहा है कि मार्केट कॉप्लेक्स के चालू हो जाने से स्थानीय लोगों को लाभ होगा. खरीदारी करने के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा. इस मार्केट कॉप्लेक्स में सभागार भी बनाये गये हैं. यहां समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किये जा सकते हैं. कारोबारी भी इसी सभागार में बैठकर बैठक आदि कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola