मंच पर ममता बनर्जी की भी लगी तसवीर, खादी मेले में लौटे गांधी जी

Updated at :24 Jan 2017 8:55 AM
विज्ञापन
मंच पर ममता बनर्जी की भी लगी तसवीर, खादी मेले में लौटे गांधी जी

जलपाईगुड़ी: खादी तथा ग्रामोद्योग के नववर्ष कैलेंडर तथा डायरी से भले ही इस साल महात्मा गांधी आउट हो गये हों, लेकिन जिले के खादी मेले में गांधी जी को पूरी तरह से प्राथमिकता दी गई है. उल्लेखनीय है कि खादी एवं ग्रामोद्योग के नववर्ष कैलेंडर एवं डायरी में महात्मा गांधी के चरखा कातते हुए फोटो […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: खादी तथा ग्रामोद्योग के नववर्ष कैलेंडर तथा डायरी से भले ही इस साल महात्मा गांधी आउट हो गये हों, लेकिन जिले के खादी मेले में गांधी जी को पूरी तरह से प्राथमिकता दी गई है. उल्लेखनीय है कि खादी एवं ग्रामोद्योग के नववर्ष कैलेंडर एवं डायरी में महात्मा गांधी के चरखा कातते हुए फोटो के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चरखा कातते हुए तस्वीर लगायी गई है. इसको लेकर विवाद जारी है. लेकिन जलपाईगुड़ी के रवीन्द्र भवन में आयोजित जोनल खादी मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कहीं भी स्थान नहीं दिया गया है. यहां चरखा कातते हुए बापू की बड़ी तस्वीर लगायी गई है.
इसके अलावा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर भी मंच पर लगी हुई है. यहां के तृणमूल नेता उद्घाटन समारोह में बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि करते देखे गये. रवीन्द्र भवन में जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कूचबिहार तथा अलीपुरद्वार जिले को लेकर नौ दिवसीय जोनल खादी मेले का आयोजन किया गया है.

यहां कुल 30 स्टॉल लगाये गये हैं. दार्जिलिंग जिला खादी बोर्ड के विकास अधिकारी तथा जोनल मेले के संयुक्त कन्वेनर पार्थ भट्टाचार्य ने बताया है कि यह सही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद से खादी की बिक्री में 14 प्रतिशत की ब‍ढ़ोत्तरी हुई है.

इस बार जो कैलेंडर बनाया गया है उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगी हुई है. लेकिन यहां उन्होंने चरखा कातते हुए बापू की तस्वीर लगाना उचित समझा. यह कार्यक्रम राज्य खादी बोर्ड का है, इसलिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी तस्वीर लगायी गई है. इस मौके पर जलपाईगुड़ी के तृणमूल सांसद विजय चन्द्र बर्मन, खादी बोर्ड के सदस्य तथा जिला तृणमूल अध्यक्ष चंदन भौमिक आदि ने गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इन नेताओं ने गांधी जी को अपने भाषणों में याद भी किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी जमकर प्रशंसा की गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola