दिव्यांग शिक्षिका को पीटा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 Jan 2017 8:25 AM
विज्ञापन

तीनों गंभीर रूप से जख्मी, निजी अस्पताल में भर्ती 11 आरोपी गिरफ्तार बालागढ़ थाना क्षेत्र स्थित आसनपुर गांव की घटना हुगली. बच्चा चोरी करने के संदेह में ग्रामीणों ने एक दिव्यांग शिक्षिका को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा. बीच-बचाव करने आयी उसकी मां और वाहन चालक को भी भीड़ ने नहीं बख्शा. कार भी फूंक […]
विज्ञापन
तीनों गंभीर रूप से जख्मी, निजी अस्पताल में भर्ती
11 आरोपी गिरफ्तार
बालागढ़ थाना क्षेत्र स्थित आसनपुर गांव की घटना
हुगली. बच्चा चोरी करने के संदेह में ग्रामीणों ने एक दिव्यांग शिक्षिका को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा. बीच-बचाव करने आयी उसकी मां और वाहन चालक को भी भीड़ ने नहीं बख्शा. कार भी फूंक दी. तीनों को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित शिक्षिका का नाम अर्पणा घोष(45) एवं उसकी मां का नाम अंजूबाला घोष(65) है. पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को रविवार को चुचुड़ा अदालत में पेश किया गया. यह घटना बलागढ़ थाना क्षेत्र स्थित आसनपुर गांव की है.
पीड़िता अगरपाड़ा आर्दश विद्यापीठ में शिक्षिका है. ग्रामीणों को संदेह था कि शिक्षिका बच्चा चोरी के मामले में शामिल है. पिछले कुछ दिनों से बर्दवान के कालना से भी बच्चा चोरी होने की खबर आ रही थी. इस कारण ग्रामीण सहमे हुए थे. शनिवार शाम में आक्रोशित ग्रामीणों ने शक के अाधार पर पीड़िता को घर से घसीट कर बाहार निकाला और बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए सामूहिक पिटाई की. उसकी मां एवं कार चालक विश्वनाथ मंडल को भी बुरी तरह पीटा. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भीड़ से मुक्त कराकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










