उत्तर बंग उत्सव. विवादों के बीच आज होगा रंगारंग आगाज, दो मंत्रालयों की बीच अनबन जग जाहिर

सिलीगुड़ी: पिछले पांच वर्षों से राज्य सरकार द्वारा उत्तर बंग उत्सव के आयोजन का सिलसिला जारी है. हांलाकि हर साल ही इसको लेकर कोइ ना कोइ विवाद होता है. इस साल भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति है. 22 जनवरी रविवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दार्जिलिंग जिले के कर्सियांग स्थित डाउहिल से इस उत्सव […]
इसबीच,इस विवाद ने तब और गंभीर रूप धारण कर लिया जब उत्तर बंगाल उत्सव के प्रचार सामग्रियों से पर्यटन मंत्रालय का नाम गायब कर दिया गया. हांलाकि अधिकारी इसे भूल करार दे रहे हैं.लेकिन जो गड़बड़ी होनी थी,पह हो चुकी. इस उत्सव के लिये पर्यटन मंत्रालय ने दस लाख रूपये उत्सव कमिटी को दिया है. इस संबंध में पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कहा कि मंत्रालय का नाम होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता. हमसब मिलकर इस उत्सव को सफल बनाने में जुटे हैं. इसके अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष इस उत्सव का बजट तीन से चार करोड़ का होता रहा है. लेकिन इस बार उत्सव का बजट मात्र एक करोड़ रूपए का है.
बजट को ध्यान में रखते हुए उत्सव के कार्यक्रम में काफी कटौती की गयी है. सबसे बड़ा झटका उत्तर बंगाल के सभी क्लबों को लगा है. इस उत्सव के माध्यम से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रत्येक वर्ष खेलकूद व इलाके में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए क्लबों को दो-दो लाख रूपए देती थी. बजट कम होने की वजह से इसे स्थगित किया गया है. इसके अतिरिक्त इस बार प्रत्येक जिले से केवल एक ही व्यक्ति को बंग रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा. पूरे उत्तर बंगाल के एक सौ के बदले सिर्फ 80 मेधावी विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जायेगा. उत्सव के दौरान सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडिएम में लगने वाले मेले को भीं बंद कर दिया गया है. इसके अलावे उत्तर बंगाल के प्रत्येक उत्सव मंच पर हर रोज संगीत व नृत्य जैसे कई कार्यक्रमों को भी सूची से बाहर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










