सिलीगुड़ी के सीए राहुल सरिया सम्मानित

Updated at :22 Jan 2017 8:19 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी के सीए राहुल सरिया सम्मानित

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के नामी चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) राहुल सरिया ने अपने प्रोफेशन के जरिये इंडस्ट्री, इकोनोमी व अन्य क्षेत्रों में देशव्यापी स्तर पर विशेष मुकाम हासिल किया है. उन्हें इस विशेष उपलब्धि के लिए सीए के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘सीए प्रोफेशनल एचिवर’ अवार्ड से नवाजा गया है. उन्हें यह एवार्ड चेन्नई में […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के नामी चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) राहुल सरिया ने अपने प्रोफेशन के जरिये इंडस्ट्री, इकोनोमी व अन्य क्षेत्रों में देशव्यापी स्तर पर विशेष मुकाम हासिल किया है. उन्हें इस विशेष उपलब्धि के लिए सीए के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘सीए प्रोफेशनल एचिवर’ अवार्ड से नवाजा गया है.

उन्हें यह एवार्ड चेन्नई में इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) के बैनर तले तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री के पांडियाराजन, आइसीएआइ के अध्यक्ष सीए एम देवराजा रेड्डी, उपाध्यक्ष सीए नाइल्स एस विकाम्सेय व राज्यसभा के सांसद ए के रहमान खान की मौजूदगी में मिला.

यह जानकारी प्रेस-विज्ञप्ति के मार्फत आइसीएआइ के सिलीगुड़ी इकाई के चैयरमेन पंकज मस्करा ने दी. साथ ही राहुल के पिता देबू सरिया व सभी साथी काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola