प्रेम में विफल छात्र ने दी जान, बड़े अक्षरों में बेंच पर लिखा प्रेमिका का नाम, प्रेमिका के स्कूल में लगायी फांसी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2017 1:21 AM
मालदा: प्रेम में असफल होने पर एक कॉलेज छात्र ने आत्महत्या कर ली. यह घटना बृहस्पतिवार को सुबह मालदा शहर के दो नंबर गवर्नमेंट कालोनी इलाके में स्थित रामकिंकर बालिका हाई स्कूल में घटी है़ स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इसी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ वह […]
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र का नाम राजू मंडल (22) है. वह मालदा में ही एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता था. वह बचपन से ही अपने मामा के साथ रहता था. उसके मामा रोहित मंडल रामकिंकर बालिका उच्च विद्यालय में ही रात में पहरेदारी का काम करते हैं. स्कूल के ही एक क्वार्टर में वह पत्नी तथा भगीना राजू मंडल के साथ रहते थे. रोहित मंडल ने बताया है कि इसी स्कूल में पढ़ने वाली एक नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ राजू का मिलना जुलना होता था. कुछ दिनों पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों आपस में नहीं मिल रहे थे.
इस वजह से भगीना राजू मंडल मानसिक रूप से काफी परेशान था. सुबह उसे नहीं देखने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की. जब वह स्कूल खोलने गये, तब उन्होंने मोबाइल पर फोन किया. एक कमरे से ही मोबाइल में रिंग होने की आवाज सुनाई पड़ी. खिड़की से देखने पर पता चला कि पंखे से वह लटका हुआ है. पुलिस का कहना है कि यह एक प्रेम संबंध का मामला है. मृतक के मामा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एक लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध था और झगड़े की वजह से उसने आत्महत्या कर ली है. जिस क्लास रूम में छात्रा पढ़ती है, उसी में जाकर उसने आत्महत्या की है.
इस बीच, सुबह स्कूल खुलते ही स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाने के लिए छात्र-छात्राओं का स्कूल में आना शुरू हो गया. जिसको भी इस बात की जानकारी मिली, सभी आश्चर्य में पड़ गये. स्कूल की प्रधान शिक्षिका सुदीप्ता कुमार ने बताया है कि किस तरह से वह कमरे में गया और आत्महत्या कर ली, यह समझ में नहीं आ रहा है. सुबह ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधीक्षक अरनब घोष ने कहा है कि शहर के एक बालिका उच्च विद्यालय में एक छात्र का शव बरामद किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










