मालदा में संपत्ति के लिए बेटा और बेटी ने की मां की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2017 2:05 AM

विज्ञापन

मालदा: संपत्ति के लोभ में वृद्ध मां की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेटा, बेटी तथा दामाद पर लगा है. इस घटना से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और इन लोगों ने बेटी लक्ष्मी दास के घर पर हमला कर दिया. उसके साथ मारपीट भी की गई है. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची […]

विज्ञापन
मालदा: संपत्ति के लोभ में वृद्ध मां की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेटा, बेटी तथा दामाद पर लगा है. इस घटना से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और इन लोगों ने बेटी लक्ष्मी दास के घर पर हमला कर दिया. उसके साथ मारपीट भी की गई है. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और लक्ष्मी दास को बचाकर अपने साथ ले गई. उसके बाद उसे गिरफ्तार भी किया गया.
सोमवार सुबह यह सनसनीखेज घटना ओल्ड मालदा थाना के मंगलबाड़ी ग्राम पंचायत के अधीन काटाबाड़ी गांव में घटी है. वृद्धा का बेटा तथा हत्यारोपी नयन दास एवं दामाद संजीव दास इलाके से फरार है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक वृद्धा का नाम प्रमिला दास (58) है. पति काजल दास एक कारखाने में रात को पहरेदारी का काम करता है. सुबह आठ बजे काजल दास अपने घर पर नहीं था. उस समय एक पड़ोसी महिला बिमला दास गई थी. उसी की नजर मृत प्रमिला दास पर पड़ी. उसने शोर मचाना शुरू कर दिया.

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी ओल्ड मालदा थाना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इस घटना के लिए मृतका के भाई जीतेन्द्र दास ने आरोप लगाते हुए कहा है कि संपत्ति को लेकर वृद्धा की हत्या की गई है. आसपास के लोगों ने भी ऐसा ही बयान दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बेटी लक्ष्मी दास तथा दामाद की नजर वृद्धा की संपत्ति पर लगी हुई थी. उन दोनों ने बेटे नयन दास को भी अपने साथ मिला लिया था. स्थानीय लोग लक्ष्मी दास को पकड़ कर ले आये थे और उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई. बाद में पुलिस ने उसे बचाया. जीतेन्द्र दास ने बताया है कि दीदी के नाम से कई बीघा जमीन है.

उसके बैंक खाते में भी दो लाख रुपये जमा हैं. सोने के गहने भी हैं. बेटी-दामाद तथा बेटे की नजर इसी संपत्ति पर लगी हुई थी. वह लोग किसी तरह से इसे हासिल करने में लगे हुए थे. बहन के साथ मारपीट भी की जाती थी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार की रात तीनों ने मिलकर बहन को मार डाला है. उन्हीं तीनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. प्रत्यक्षदर्शी बिमला दास ने पुलिस को बताया है कि प्रमिला दास पास में ही रहती थी. उसके साथ बेटा-दामाद रोज मारपीट करता था. कुछ महीने पहले इन लोगों ने वृद्धा की कमर भी तोड़ दी थी. ऐसा लगता है कि इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है. पुलिस अधीक्षक अरनब घोष का कहना है कि हत्या का एक मामला दर्ज हुआ है. ओल्ड मालदा थाना पुलिस इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर चुकी है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola