महिला तृणमूल ने किया विरोध प्रदर्शन, लगाया जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2017 12:25 AM

विज्ञापन

आंदोलन से बेहाल हुआ शहर का ट्रैफिक सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग जिला महिला तृणमूल कांग्रेस की विक्षोभ सभा की वजह से रविवार को फिर से पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया. हिलकार्ट रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयीं. शहर की प्रमुख सड़क जाम होने की वजह से सेवक रोड, विधान रोड सहित अन्य कई सड़कों […]

विज्ञापन
आंदोलन से बेहाल हुआ शहर का ट्रैफिक
सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग जिला महिला तृणमूल कांग्रेस की विक्षोभ सभा की वजह से रविवार को फिर से पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया. हिलकार्ट रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयीं. शहर की प्रमुख सड़क जाम होने की वजह से सेवक रोड, विधान रोड सहित अन्य कई सड़कों पर जाम की समस्या उत्पन्न हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित बदले की राजनीति के खिलाफ यह विक्षोभ सभा बुलायी गयी थी. महिला तृणमूल का कहना है कि पार्टी सांसदों की गिरफ्तारी मोदी के इशारे पर हो रही है.
पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को दार्जिलिंग जिला महिला तृणमूल कांग्रेस की विक्षोभ सभाबाघा जतीन पार्क में हुई. इसमें शामिल होने के लिए जिले के ग्रामीण इलाकों से महिला तृणमूल कार्यकर्ता बसों से पहुंची थीं.
यहां गौरतलब है कि जाम से निजात के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) ने जिन बड़ी-बड़ी निजी बसों के सिलीगुड़ी शहर में प्रवेश की मनाही और निजी बस पड़ाव को बाहर करने की कवायद तेज कर दी है, उन्हीं बड़ी-बड़ी बसों में महिला तृणमूल कार्यकर्ता सिलीगुड़ी के बाघा जतीन पार्क पहुंचीं. बड़ी बसों के शहर के केंद्र में प्रवेश करने के कारण रविवार की सुबह से ही सड़कों पर जाम दिखने लगा था.
शहर के प्रमुख बाजार बंद रहने की वजह से आम तौर पर रविवार को सिलीगुड़ी शहर का माहौल अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहता है. लेकिन इस रविवार को काफी भीड़ देखने को मिली. दिन के करीब एक बजे महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से रैली निकाल कर और हाशमी चौक जाम कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूतला फूंका गया. इस कार्यक्रम की वजह से करीब आधा घंटा हिलकर्ट रोड से कोर्ट मोड़ और फ्लाईओवर से होकर एनटीएस मोड़ की ओर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गयी. महिला तृणमूल की रैली की वजह से हाशमी चौक से लेकर एयरव्यू मोड़ तक गाड़ियों की लंबी कतार खड़ी हो गयी.
महिला तृणमूल का कार्यक्रम तो आधे घंटे में समाप्त हो गया, लेकिन जाम छटने में करीब तीन घंटे का समय लगा.इसी दौरान सेवक मोड़ पर जाम में फंसे एक व्यक्ति ने कहा कि जिस जनता के सामने हाथ जोड़कर राजनीतिक पार्टियां चुनाव में वोट मांगती हैं, सत्ता में आते ही अपनी राजनीतिक गतिविधियों से उसी जनता को परेशान करती है. रविवार को हिलकार्ट रोड पर लगे जाम में कई पिकनिक टोली, एंबुलेंस, सेना आदि की गाड़ियां फंसी रहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola