हॉकर्स कॉर्नर इलाके में पेयजल आपूर्ति शीघ्र : जय चक्रवर्ती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2017 3:21 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के हॉकर्स कॉर्नर इलाके के कारोबारी व इलाके वासी काफी दिनों से पेयजल की समस्या से परेशान हैं. जगह-जगह पाइप लाइन के टूटे होने की वजह से हॉकर्स कॉर्नर इलाके में निगम के नलों द्वारा पानी नहीं निकल रहा है. कई दिनों से पानी नहीं आने से लोग काफी […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के हॉकर्स कॉर्नर इलाके के कारोबारी व इलाके वासी काफी दिनों से पेयजल की समस्या से परेशान हैं. जगह-जगह पाइप लाइन के टूटे होने की वजह से हॉकर्स कॉर्नर इलाके में निगम के नलों द्वारा पानी नहीं निकल रहा है. कई दिनों से पानी नहीं आने से लोग काफी परेशान हो उठे हैं. इस वजह से निगम में जलापूर्ति विभाग के मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) जय चक्रवर्ती ने शुक्रवार को हॉकर्स कॉर्नर इलाके का दौरा किया

और सिलीगुड़ी हॉकर्स कॉर्नर व्यवसायी समिति के पदाधिकारियों व वार्ड वासियों के साथ मीटिंग कर पूरी स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि पाइप लाइन कई जगहों से टूट चुकी है. इसी वजह से जल आपूर्ति बाधित हो रही है. इसे जल्द दुरस्त करने के लिए पीएचइ को निर्देश दे दिया गया है. इसके लिए पीएचइ ने टेंडर भी जारी कर दिया है.

पाइप लाइन की मरम्मत हो जाने के साथ ही जल्द जलापूर्ति नियमित रूप से स्वाभाविक हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola