तीन दिनों की रूकावट के बाद आखिरकार बनी सहमति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2017 9:09 AM

विज्ञापन

पार्षद और कारोबारियों ने एक साथ किया सर्वे स्लैब और सीढ़ियां तोड़ने का काम आज से सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के आठ नंबर वार्ड के गल्ला मंडी के नयाबाजार स्थित नेहरू रोड में ड्रेन निर्माण मामला तीन दिनो की रूकावट के बाद आखिरकार इसके बनाये जाने पर सहमति बन ही गयी. वार्ड पार्षद खुशबू […]

विज्ञापन
पार्षद और कारोबारियों ने एक साथ किया सर्वे
स्लैब और सीढ़ियां तोड़ने का काम आज से
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के आठ नंबर वार्ड के गल्ला मंडी के नयाबाजार स्थित नेहरू रोड में ड्रेन निर्माण मामला तीन दिनो की रूकावट के बाद आखिरकार इसके बनाये जाने पर सहमति बन ही गयी. वार्ड पार्षद खुशबू मित्तल ने गुरूवार को नेहरू रोड के कारोबारियों और वार्ड वासियों से मुलाकात कर ड्रेन बनाने के मुद्दे पर सर्वे किया. इस दौरान सभी ने ड्रेन बनाने पर अपनी सहमति दी और पार्षद को विकास के लिए अपना पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी दिया. सभी से मिली सहमति के बाद पार्षद ने कल यानी शुक्रवार से निगम के कर्मचारियों से ड्रेन पर बने पक्के स्लैब, सीढ़ीयां और कलवर्ट तोड़ने काम शुरू करने का निर्णय लिया है.
ड्रेन निर्माण के मुद्दे को कुछ कथित लोगों द्वारा मीडिया में उछाले जाने पर आठ नंबर वार्ड कमेटी के पूर्व संयोजक व कारोबारी संजय गुप्ता ने काफी आपत्ति जतायी है. उनका कहना है कि ड्रेन निर्माण का काम सभी के हित के लिए है.
वर्तमान वार्ड पार्षद ने मात्र दो साल में वार्ड के विकास के लिए काफी कुछ किया है और लगातार कर रही हैं. साथ ही उन्हीं की तत्परता से सांसद कोष से नेहरू रोड में ड्रेन निर्माण का काम शुरू हो रहा है जो काफी सराहनीय है. लेकिन ड्रेन निर्माण के मुद्दे पर जो ओछी बयानबाजी की लड़ाई चल रही है यह उचित नहीं है. श्री गुप्ता ने वार्ड के चहुमुखी विकास के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की. साथ ही यह भी सुझाव दिया है कि ड्रेन बनाते समय इस बात का भी ख्याल रखा जाये कि सड़क की चौड़ाइ कम न हो. अगर ड्रेन की वजह से सड़क की चौड़ाइ कम होती है तो कारोबार प्रभावित होगा. जाम की समस्या और विकराल हो उठेगी.
वार्ड के विकास में मर्चेंट एसोसिएशन ने अड़चन नहीं डालाः गोपाल खोरिया: वार्ड के विकास में कारोबारी संगठन सिलीगुड़ी मर्चेंट एसोसिएशन ने न तो पहले कभी अड़चन डाला है और न ही भविष्य में कभी अड़चन डालेगा. यह कहना है मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल खोरिया का. उन्होंने कहा कि नेहरू रोड में ड्रेन बन जाने से कारोबारियों और वार्ड में रहनेवाले सभी को फायदा पहुंचेगा. श्री खोरिया का कहना है कि बारिश के दिनों में नया बाजार के इलाकों में जल जमाव होने से कारोबारियों और वार्ड वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. साथ ही माल नुकसान होने पर कारोबारियों को दोहरी मार झेलनी पड़ती है.
उनका कहना है कि ड्रेन निर्माण को लेकर मर्चेंट एसोसिएशन पर काम में रूकावट डालने का आरोप पूरी तरह गलत है. मर्चेंट एसोसिएशन पर लगाये जा रहे मिथ्या आरोप संगठन को बदनाम करने की साजिश है. मर्चेंट एसोसिएशन की ओर प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर श्री खोरिया ने सफाई दी है कि तीन जनवरी यानी मंगलवार की सुबह नेहरू रोड के अंबे स्टोर के सामने जेसीबी लगाकर जब ड्रेन तोड़ने का काम शुरू किया गया तो कारोबारी एवं इलाकेवासी आतंकित हो उठे. कहीं, जेसीबी की वजह से दुकान-घर का दरवाजा या फिर मकान कमजोर न हो जाये. यह सूचना मिलने पर मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर जेसीबी से ड्रेन न तोड़ने बल्कि हथौड़े-छेनी या अन्य औजारों से ड्रेन पर बने स्लैब, सीढ़ियां तोड़ने को कहा गया. श्री खोरिया का कहना है कि वार्ड के विकास और कारोबारियों के सुख-दुख में मर्चेंट एसोसिएशन हमेशा साथ खड़ी है और रहेगी.
क्या कहना है वार्ड पार्षद का
नेहरू रोड में ड्रेन का काम शुरू करने के लिए कारोबारियों और इलाकेवासियों ने अपनी सहमति दे दी है और पहले चरण में ड्रेन तोड़ने का काम कल से शुरू हो जायेगा. यह कहना है वार्ड पार्षद खुशबू मित्तल का. उन्होंने आज नेहरू रोड के कारोबारियों और वार्ड वासियों से मुलाकात कर ड्रेन का काम किये जाने को लेकर सर्वे किया. इस दौरान सभी ने सहयोग करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि हथौड़े-छैनी जैसेऔजारों से ड्रेन पर बने स्लैब, सीढ़ियां व कल्वर्ट तोड़े जाने के लिए कहा गया है. जरूरत पड़ने पर ही जेसीबी का इस्तेमाल किया जायेगा.
श्रीमती मित्तल ने कहा कि नेहरू रोड के अंबे स्टोर से संजय गुप्ता के गद्दी के सामने की सड़क के दोनों ओर तकरीबन 400 मीटर लंबा ड्रेन वापस नये सिरे से बनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस काम के लिए सांसद एसएस अहलुवालिया ने अपने सांसद कोष से 23 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग किया है. उन्होंने वार्ड के चहुमुखी विकास के लिए सभी से सहयोग करने की गुजारिश की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola