दार्जिलिंग: बोधगया में कालचक्र पाठ का पहाड़ में सीधा प्रसारण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2017 9:08 AM

विज्ञापन

दार्जिलिंग. बिहार राज्य के बोधगया में चल रहे कालचक्र पाठ का दार्जिलिंग की धर्मचक्र समिति इंटरनेट के जरिये सीधा प्रसारण कर रही है. इससे पहाड़ के बौद्ध धर्म के अनुयायी लाभान्वित हुए हैं. दार्जिलिंग धर्मचक्र समिति के सचिव पेम्बा छिरिंग शेरपा ने दार्जिलिंग प्रेस गिल्ड में पत्रकारों को बताया कि गत 2 जनवरी से बोधगया […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग. बिहार राज्य के बोधगया में चल रहे कालचक्र पाठ का दार्जिलिंग की धर्मचक्र समिति इंटरनेट के जरिये सीधा प्रसारण कर रही है. इससे पहाड़ के बौद्ध धर्म के अनुयायी लाभान्वित हुए हैं.

दार्जिलिंग धर्मचक्र समिति के सचिव पेम्बा छिरिंग शेरपा ने दार्जिलिंग प्रेस गिल्ड में पत्रकारों को बताया कि गत 2 जनवरी से बोधगया में कालचक्र पाठ चल रहा है. इस कार्यक्रम में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा उपस्थित रहे हैं. दलाई लामा वहां उपस्थित अपार भीड़ को प्रवचन दे रहे हैं. इसका सीधा प्रसारण इंटरनेट के जरिये हो रहा है. आगामी 10 जनवरी से 14 जनवरी तक भी कालचक्र पाठ होने वाला है. दार्जिलिंग धर्मचक्र समिति ने शहर के चौरस्ता में लगे विशाल टीवी स्क्रीन पर इसका सीधा प्रसारण करने की योजना बनायी है.

इस कार्यक्रम का लाभ पहाड़वासियों से उठाने का आह्वान श्री शेरपा ने किया है. इसी तरह से सिलीगुड़ी, कर्सियांग और कालिम्पोंग की समिति को भी इंटरनेट के जरिये प्रसारण करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola