ब्राउन शुगर के साथ महिला पकड़ायी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2017 12:45 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी.सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कोलकाता यूनिट की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर ब्राउन सुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है.इस टीम की अगुवाइ एसएसबी 41वीं बटालियन के एके सिंह कर रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत नगर निगम के वार्ड नंबर चार स्थित […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी.सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कोलकाता यूनिट की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर ब्राउन सुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है.इस टीम की अगुवाइ एसएसबी 41वीं बटालियन के एके सिंह कर रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत नगर निगम के वार्ड नंबर चार स्थित ग्वालापट्टी इलाके में छापामारी की गयी.

इस दौरान दो नंबर रोड की रहने वाली खयरूल निशा (36) नामक महिला को करीब 180 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ पकड़ा गया.उस समय वह अपने घर में ही थी. छापामारी करने वाली टीम उसके पति मोहम्मद तमन्ना की भी तालाश कर रही थी,लेकिन उसका पता नहीं चला. वह भाग जाने में सफल रहा. एसएसबी ने बताया है कि मो तमन्न कुख्यात ड्रग तस्कर है.

उसकी तालाश काफी दिनों से की जाती रही है.उसको भी पकड़ने की कोशिश की जायेगी.जो ब्राउन सुगर जब्त किया गया वह अफगानिस्तान में बना हुआ है और अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रूपये है.एसएसबी ने इस छापामारी के दौरान स्थानीय पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है. एसएसबी ने कहा है कि इस छापामारी की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी थी और मौके पर पुलिस जवानों को भेजने के लिए कहा था. इसके बाद भी पुलिस टीम वहां नहीं आयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola