अवैध शराब व जुए का विरोध करने पर दंपती का सिर फोड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2017 12:44 AM

विज्ञापन

मालदा: अवैध शराब और जुआ का अड्डा चलाने का विरोध करने पर बदमाशों ने एक किसान दंपती का सिर फोड़ दिया. मां-बाप को बचाने गया उनका नाबालिग बेटा भी हमले का शिकार हुआ. तीनों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. मंगलवार रात करीब 10.30 बजे यह घटना रतुआ थाने के बैकुंठपुर गांव […]

विज्ञापन
मालदा: अवैध शराब और जुआ का अड्डा चलाने का विरोध करने पर बदमाशों ने एक किसान दंपती का सिर फोड़ दिया. मां-बाप को बचाने गया उनका नाबालिग बेटा भी हमले का शिकार हुआ. तीनों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. मंगलवार रात करीब 10.30 बजे यह घटना रतुआ थाने के बैकुंठपुर गांव में घटी. घायल दंपती ने प्रफुल्ल मंडल, विजय मंडल और उनके दलबल के खिलाफ रतुआ थाने में शिकायत दायर की है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल दंपती का नाम असीम मंडल (52) और अनीता मंडल (42) है. उनका नाबिलग बेटा सौरभ मंडल (13) भी घायल हुआ है. सौरभ बैकुंठपुर हाईस्कूल में आठवीं में पढ़ता है. मंगलवार रात को इनके घर के सामने कुछ युवक अवैध शराब और जुआ का अड्डा जमाये हुए थे. इसका गृहस्वामी असीम मंडल ने विरोध किया. इस पर आरोपियों ने असीम मंडल के घर पर शराब की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी. तभी असीम मंडल की पत्नी अनीता मंडल भी विरोध जताने के लिए घर के बाहर निकलीं. इस पर आरोपियों ने ईंट से वार करके दोनों का सिर फोड़ दिया. मां-बाप पर हमला होते बेटा सौरभ विरोध करने लगा. हमलावरों ने उसे भी लाठी-डंडे से पीटा.

स्थानीय लोगों के सामने आने के बाद आरोपी इलाके से भाग निकले. इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. बुधवार की सुबह असीम मंडल ने बताया कि बीते कुछ दिनों से प्रफुल्ल, दुखू और विजय आदि दलबल के साथ मेरे घर के सामने अवैध शराब और जुए का अड्डा जमा रहे थे. इसका मैंने विरोध किया. इसके बाद मेरे और मेरे परिवार पर हमला किया गया. वहीं घायल अनीता मंडल ने बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद फिर हमारे घर पर ईंट-पत्थर फेंके.

पुलिस के पास मामला वापस लेने की धमकी दी जा रही है. हम लोग भय की वजह से गांव वापस लौटने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं. घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष ने बताया कि आरोपी फरार हो गये हैं. रतुआ थाने की पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola