वैष्णवनगर में मुख्य गवाह की गोली मार कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2017 7:52 AM
मालदा. हत्या के एक मामले के मुख्य गवाह की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी. यह घटना रविवार की रात करीब 11 बजे मालदा शहर से 30 किलोमीटर दूर वैष्णवनगर थाना के अधीन बिन नगर-1 ग्राम पंचायत के चिनाबाजार इलाके में घटी है. बदमाशों ने सिर पर गोली मार दी. पेशे से ठेकेदार […]
पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का एक खोल बरामद किया है. पुलिस ने बताया है कि हत्या के समय महीबुर शेख अपने बेटे के साथ घर में था. बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है. पत्नी अपने पिता के घर में थी. मृतक के पुत्र सूरज शेख का कहना है कि हमलावर नकाब पहने हुए थे. इसलिए किसी को पहचान पाना संभव नहीं है. बदमाश गोली मारकर फरार हो गये. बदमाशों की संख्या तीन थी. सूरज ने पुलिस को बताया है कि खाना खाने के बाद उसके पिता सोने जा रहे थे. तभी कुछ लोगों ने दरवाजे पर दस्तक दी और दरवाजा खोलने के लिए कहा. दरवाजा खोलते ही तीन नकाबपोश बदमाश अंदर आये और गोली मारकर चलते बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










