रिश्ते में चाचा-भतीजी थे दोनों, आपस में हुआ प्रेम संबंध, दोनों ने की आत्महत्या, पेड़ से लटकता शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2016 7:54 AM
जलपाइगुड़ी: रिश्ते में चाचा और भतीजी दो छात्र-छात्राओं की गले में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले से सनसनी मच गयी. कोतवाली थाना के अन्तर्गत यह घटना बांग्लादेश सीमांत शहर बेरूबाड़ी के सरकार पाड़ा इलाके में घटी है. पुलिस का अनुमान है कि दोनों ने पहल जहर पीया और बाद में एक पेड़ से लटक […]
घर में एक बेटी भी है.सरकार पाड़ा में दोनों ही परिवारों का घर आमने-सामने है.रिश्ते जयंत किशोरी रंजना का चाचा लगता था. दोनों एक ही साथ सकूल आते-जाते थे.इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया.दोनों के परिवार वाले इस संबंध को नहीं मान रहे थे.स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस बात को लेकर दोनों का परिवार वालों से कइ बार डांट भी सुननी पड़ी थी.जयंत के चाचा कृष्णपद दास ने बताया कि जयंत पढ़ाइ के बाद काठ मिस्त्री का भी काम करता था.आमतौर पर दोनों शाम को घर पर ही होते थे. सोमवार को शाम को दोनों घर पर नहीं मिले इसके बाद दोनों की तालाशी शुरू हुयी. बाद में दोनों का शव बरामद हुआ.हांलकि उन्होंने यह भी कहा कि दोनों ने क्यों आत्महत्या कर ली, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










