अवैध लकड़ी सहित 2 गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2016 1:57 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. पांच लाख रुपये की साल लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम ने सिलीगुड़ी के निकट फूलबाड़ी इलाके से दो तस्करों को दबोच लिया है. यह दोनों लकड़ियों को एक पिकअप वैन में लादकर जलपाइगुड़ी के एक आरा मिल में बेचने जा रहे थे. वन विभाग को पहले से ही इस बात की गुप्त […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. पांच लाख रुपये की साल लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम ने सिलीगुड़ी के निकट फूलबाड़ी इलाके से दो तस्करों को दबोच लिया है. यह दोनों लकड़ियों को एक पिकअप वैन में लादकर जलपाइगुड़ी के एक आरा मिल में बेचने जा रहे थे. वन विभाग को पहले से ही इस बात की गुप्त जानकारी मिल गयी थी.

उसके बाद बेलाकोवा रेंज के रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में अभियान चलाकर इनलोगों को दबोच लिया गया.वन विभाग सूत्रों ने बताय कि दोनों तस्कर पहाड़ से किसी जंगल से लकड़ियों को काटकर जलपाइगुड़ी के निकट स्थित एक आरा मिल शिवा शॉ मिल में बेचने जा रहा था. इससे पहले भी दोनों उस मिल को कइ बार अवैध रूप से लकड़ियां बेच चुके थे.

बाद में इनकी निशानदेही पर उस मिल में भी छापामारी की गयी. वहां भी बड़े पैमान पर अवैध लकड़ियां बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्करों मे से एक का नाम पिंटू झा है और चह भंडीगुरी चाय बागान का रहने वाला है,जबकि दूसरे का नाम उत्तम मल्लिक है और वह दूधिया का रहने वाला है. इनके पास से वन विभाग ने एक पिकअप वैन तथा एक मारूति वैन भी जब्त किया है.

इसके साथ ही शिवा शॉ मिल के मालिक स्वपन दत्ता और सोमेन साहा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों जलपाईगुड़ी निवासी हैं.आरोपियो के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के धारा 52,64 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola