भारत का होगा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Sep 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय दावा मंत्री गौतम देव का सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय को भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में गढ़ा जा सकता है. इसके लिए ममता सरकार अकेली कुछ नहीं कर सकती. सभी के सहयोग की जरूरत है. यह दावा किया है ममता सरकार के पर्यटन मंत्री व उत्तर बंग उन्नयन परिषद के […]
विज्ञापन
उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय दावा मंत्री गौतम देव का
सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय को भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में गढ़ा जा सकता है. इसके लिए ममता सरकार अकेली कुछ नहीं कर सकती. सभी के सहयोग की जरूरत है.
यह दावा किया है ममता सरकार के पर्यटन मंत्री व उत्तर बंग उन्नयन परिषद के संयोजक गौतम देव ने. श्री देव ने यह दावा उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ममता सरकार रोजगारमूलक शिक्षा के विकास के लिए काफी प्रत्यनशील है. इसके लिए विश्वविद्यालय में नये-नये विभागों को खोलने की जरूरत है. इसके लिए मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व संबंधित मंत्रालयों के पास प्रस्ताव रखने और विचार-विमर्श करने का आश्वासन भी दिया.
इस कार्यक्रम में मौजूद विश्वविद्यालय के उप-कुलपति सोमनाथ घोष ने गौतम देव के इस प्रस्ताव का धन्यवाद ज्ञापन किया. साथ ही कहा कि युग तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और इसके साथ ताल से ताल मिलाते हुए विभिन्न विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा को लेकर प्रतिस्पर्धा की होड़ लगी हुई है. कोई भी विश्वविद्यालय पीछे नहीं रहना चाहता। श्री घोष ने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास के लिए केवल सरकार या प्रशासन को ही नहीं, बल्कि हम सभी छात्र, शिक्षक व कर्मचारी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










