Video : व्हाइट हाउस में डांस करते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, देखें वीडियो
डोनाल्ड ट्रंप डांस करते दिखे (Photo: X/White House)
Video : डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक यूथ फिटनेस इवेंट के दौरान छात्रों को अपना फेमस डांस दिखाया. इसी दौरान उन्होंने प्रेसिडेंशियल फिटनेस टेस्ट फिर शुरू करने का ऐलान किया और फिटनेस व सही खानपान पर जोर देने की बात भी कही. नीचे देखें डांस का वीडियो.
Video : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार (4 मई) को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में थोड़ी देर के लिए डांस टीचर बन गए. यूथ फिटनेस और स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान उन्होंने छात्रों को अपना फेमस ‘ट्रंप डांस’ सिखाया और माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया. व्हाइट हाउस ने ऑफिशियल X अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया. वीडियो में ट्रंप अपना वही फेमस हाथ हिलाने वाला डांस करते दिखे, जो अक्सर उनकी रैलियों में नजर आता है. पीछे Village People का गाना ‘YMCA’ बज रहा था. आप भी देखें ये वीडियो.
SPOTTED: PRESIDENT TRUMP TEACHING THE TRUMP DANCE ON THE SOUTH LAWN 🇺🇸 pic.twitter.com/oDrjneBbd7
— The White House (@WhiteHouse) May 5, 2026
व्हाइट हाउस ने अपने पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप साउथ लॉन पर ‘ट्रंप डांस’ सिखाते हुए देखा गया. वीडियो में ट्रंप मुस्कुराते हुए डांस स्टेप्स करते और इशारों से छात्रों को सिखाते नजर आए. छात्र भी उनके साथ डांस में शामिल हो गए. इसके बाद उन्होंने फिर से कार्यक्रम के औपचारिक हिस्से की तरफ रुख कर लिया. यह सब उस इवेंट के दौरान हुआ, जहां ट्रंप ने प्रेसिडेंशियल फिटनेस टेस्ट फिर से शुरू करने का ऐलान किया. उन्होंने एक मेमोरेंडम पर साइन भी किया, जिससे स्कूलों में चलने वाला पुराना फिटनेस प्रोग्राम दोबारा लागू होगा. इसे ओबामा के समय धीरे-धीरे बंद कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










