नीट परीक्षा में सॉल्वर गैंग के नेटवर्क का खुलासा, अब तक 7 गिरफ्तार, आरोपितों में डॉक्टर का बेटा भी शामिल

Updated:
विज्ञापन
NEET 2026 Solver gang network exposed

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

NEET 2026: नीट परीक्षा में सॉल्वर गैंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गौर करने वाली बात यह है कि इन आरोपियों में एक डॉक्टर का बेटा भी शामिल है. अब भी फरार अपराधियों के लिए छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन

NEET 2026: नीट परीक्षा के सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ है. नालंदा पुलिस ने इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले के तीन युवकों समेत टोटल चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन चारों की जगह परीक्षा में सॉल्वर बैठाने की तैयारी थी. अब तक इस मामले में सात गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार आरोपियों में एक सीतामढ़ी के डॉक्टर का बेटा भी शामिल है. इन चारों की गिरफ्तारी औरंगाबाद, जमुई, मुजफ्फरपुर से की गई है.

क्या कुछ थी आरोपियों की प्लानिंग?

जानकारी के मुताबिक, पावापुरी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो लग्जरी गाड़ियों से तीन सरगनाओं को गिरफ्तार किया था. इनसे पूछताछ और मोबाइल जांच में अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर बिहार के अलग-अलग जिलों में छापेमारी की गई. इसी कार्रवाई के दौरान मुजफ्फरपुर के अहियापुर, बोचहां और हथौड़ी थाना इलाकों से जुड़े तीन आरोपी मनोज कुमार, गौरव कुमार और सुभाष कुमार को पकड़ा गया.

इनके साथ सीतामढ़ी के हर्षराज को भी गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन आरोपियों ने नीट पास कराने के लिए पहले ही 1.5 से 2 लाख रुपये एडवांस दिए थे, जबकि पूरी डील 50 से 60 लाख रुपये में तय हुई थी. योजना थी कि परीक्षा में इनके जगह पर सॉल्वर बैठाए जायेंगे, लेकिन वाहन चेकिंग के दौरान सरगनाओं की गिरफ्तारी के कारण प्लान फेल हो गया.

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है. इन सभी चारों पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

1.हर्षराज, साउथ गेट सदर अस्पताल, सीतामढ़ी
2.मनोज कुमार, शेखपुर, अहियापुर, मुजफ्फरपुर
3.गौरव कुमार, बोचहां, मुजफ्फरपुर
4.सुभाष कुमार, बलुआ, हथौड़ी, मुजफ्फरपुर

जमादार के बयान पर पांच पर प्राथमिकी

पावापुरी थाने में तैनात जमादार मो. रहमान खान के बयान पर पुलिस ने एक्शन लिया. ऐसे में मुजफ्फरपुर जिले के सिवाइपट्टी थाने के भगवान छपरा निवासी एमबीबीएस छात्र अवधेश कुमार, मोतिहारी पिपरा के कुढिया बगरी निवासी अमन कुमार सिंह, कथैया थाना के परैया निवासी पंकज साह, उज्जवल उर्फ राजा बाबू और सिवाईपट्टी नेकनामा के राजा कुमार सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें से उज्जवल और राजा फरार हैं. जबकि तीन को जेल भेज दिया गया है.

Also Read: बिहार में जिला सब रजिस्ट्रार के 4 ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन