‘स्वच्छ और सुंदर’ सिलीगुड़ी गढ़ने की मुहिम तेज

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम ने ‘स्वच्छ और सुंदर’ सिलीगुड़ी गढ़ने की मुहिम तेज कर दी है. इसके तहत निगम मोदी सरकार की अति महत्त्वपूर्ण परियोजना स्वच्छ भारत अभियान और ममता सरकार की अति महत्त्वाकांक्षी परियोजना निर्मल बांग्ला अभियान पर जोर दे रही है. साथ ही इसे सफल बनाने के लिए मेयर ने सभी से सहयोग […]
मेयर अशोक भट्टाचार्य ने बुधवार को निगम के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए केवल प्रशासनिक स्तर पर कार्य करने से कुछ नहीं होनेवाला. इसके लिए आम लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. निगम के इस मुहिम से आम लोगों को जोड़ने के लिए ही पांच अगस्त को सिलीगुड़ी इंडोर स्टेडियम में अपराह्न तीन बजे निगम के बैनर तले नागरिक सम्मेलन का आयोजन होगा.
इस सम्मेलन में निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों, सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालयों, एनजीओ, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, पुलिस प्रशासन, बैंक अधिकारियों, रेल प्रशासन के अलावा खास तौर पर युवाओं, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों को शामिल होने आह्ववान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










