सिलीगुड़ी : अमृत धारा परियोजना को मिला सर्वश्रेष्ठ जनसेवा पुरस्कार

Published at :03 Aug 2016 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : अमृत धारा परियोजना को मिला सर्वश्रेष्ठ जनसेवा पुरस्कार

सिलीगुड़ी. मारवाड़ी युवा मंच (मायुम) सिलीगुड़ी शाखा को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया है. मायुम की अमृत धारा परियोजना को सर्वश्रेष्ठ जनसेवा सम्मान मिला है, जबकि सिलीगुड़ी शाखा को विशिष्ट शाखा सम्मान से सम्मानित किया गया. नेपाल में हुए भूकंप के दौरान पीड़ितों की मदद के लिए मायुम सिलीगुड़ी ने कई महत्वपूर्ण कार्य […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. मारवाड़ी युवा मंच (मायुम) सिलीगुड़ी शाखा को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया है. मायुम की अमृत धारा परियोजना को सर्वश्रेष्ठ जनसेवा सम्मान मिला है, जबकि सिलीगुड़ी शाखा को विशिष्ट शाखा सम्मान से सम्मानित किया गया. नेपाल में हुए भूकंप के दौरान पीड़ितों की मदद के लिए मायुम सिलीगुड़ी ने कई महत्वपूर्ण कार्य किये थे. इसी को ध्यान में रखते हुए इस शाखा को उत्कृष्ट सहयोग पुरस्कार भी प्रदान किया गया.

राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में सिलीगुड़ी शाखा की निकिता झा तथा राष्ट्रीय चित्रांकन प्रतियोगिता में पवन ठाकुर को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया. समय-समय पर रक्तदान शिविरों के आयोजन को भी मारवाड़ी युवा मंच को सम्मानित किया गया. यह सभी सम्मान हाल में दीघा में संपन्न पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की दसवीं प्रांतीय कार्यकारिणी के दौरान प्रदान किया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के परिवहन मंत्री शुभेन्दु अधिकारी उपस्थित थे. मारवाड़ी युवा मंच की ओर से संजय शर्मा, विकास अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विपुल शर्मा, आनंद अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, ललित गर्ग, आनंद सिंहल, अंकुश डोकानिया, संजय अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola