एसजेडीए के चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती ने किया एलान, फालाकाटा व कालचीनी में बनायेंगे पुलिस बैरक

सिलीगुड़ी. ममता बनर्जी के निर्देशानुसार एसजेडीए को अपने कार्यक्षेत्र के बाहर भी काम करने का अधिकार मिला है. इसके तहत ही एसजेडीए फालाकाटा और कालचीनी में पुलिस बैरक बनाने जा रही है. यह कहना कि एसजेडीए के चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती का. उनके अनुसार पर्यटन के दृष्टिकोण से सिलीगुड़ी के बाद मयनागुड़ी को स्थान दिया जाना […]
सिलीगुड़ी. ममता बनर्जी के निर्देशानुसार एसजेडीए को अपने कार्यक्षेत्र के बाहर भी काम करने का अधिकार मिला है. इसके तहत ही एसजेडीए फालाकाटा और कालचीनी में पुलिस बैरक बनाने जा रही है. यह कहना कि एसजेडीए के चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती का. उनके अनुसार पर्यटन के दृष्टिकोण से सिलीगुड़ी के बाद मयनागुड़ी को स्थान दिया जाना चाहिए. इसलिए मैयनागुड़ी में पर्यटन का विकास किया जायेगा. इसके साथ ही जलपाईगुड़ी को एजुकेशनल हब बनाने के लिये सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण(एसजेडीए) ने कदम बढ़ाया है.
मंगलवार की शाम एसजेडीए के सिलीगुड़ी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निम्न आय और मध्यम आय वाले लोगों के लिये जलपाईगुड़ी के कम्पोजिट कॉम्प्लेक्स में आवासीय परियोजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है. प्रतिदिन शहर की आबादी बढ़ती जा रही है. जिसकी वजह से शहर एवं आस-पास के इलाके में जमीन उपललब्ध नहीं है. इसी वजह से यह कदम उठाया जा रहा है. इस परियोजना को पूरा करने वाली कंपनी ने परियोजना का मैप तैयार कर दिया है, टेंडर प्रक्रिया शुरू किया जाना है.
श्री चक्रवर्ती ने कहा कि प्रतिवर्ष देश के विभिन्न भागों के साथ विदेशों के भी काफी विद्यार्थी उत्तर बंगाल के बारे में जानने आते हैं, लेकिन उत्तर बंगाल की गरिमा को जाने बगैर ही कुछ तथ्य संग्रह कर लौट जाते हैं. खास कर जलपाईगुड़ी के राजबाड़ी का इतिहास, दार्जिलिंग का इतिहास, मयनागुड़ी के सौंदर्य, डुआर्स के जंगल आदि के गौरव को विश्व के समक्ष उजागर करने के लिये एसजेडीए ने कइ निर्णय लिये हैं. मयनागुड़ी और उससे सटे इलाकों में पर्यटन की काफी संभावना है. इसे एसजेडीए उभार कर सामने लायेगी. इसके तहत जलपाईगुड़ी राजबाड़ी दिघी के लिये एसजेडीए सात करोड़ की एक परियोजना पर काम कर रही है. इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष सिलीगुड़ी व जलपाईगुड़ी जिले में लाखों पर्यटक आते हैं लेकिन एसजेडीए का अपना एक भी बंग्लो नहीं है. पर्यटकों की सुविधा के साथ यह आय का भी एक माध्यम है. सिलीगुड़ी के निकट हिमाचल विहार स्थित एसजेडीए की जमीन पर एक बंग्लो बनाने की योजना है. श्री चक्रवर्ती ने कहा कि न्यू-जलपाईगुड़ी में निर्माणाधीन टी पार्क पूरे उत्तर बंगाल का इकनोमिक जोन के रूप में उभरेगा. यहां देसी एवं विदेशी लगभग दो हजार करोड़ के निवेश की संभावना है. रेलवे विभाग के साथ जमीन को लेकर एक समस्या है लेकिन उसे जल्द सुलझा लिया जायेगा. श्री चक्रवर्ती ने आगे कहा कि राज्य सरकार उत्तर बंगाल में अत्याधुनिक बस तो दे रही है, लेकिन उसके अनुपात में सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी जिले में बस स्टैंड नहीं है.
यात्री और विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है. इसके लिये एसजेडीए इलाके में अत्याधुनिक बस अड्डा बनाने पर विचार हो रहा है. जलपाईगुड़ी में कुल आठ अत्याधुनिक बस स्टैंड बनाने का निर्णय लिया गया है. यह बस स्टैंड पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे.उन्होंने आगे कहा कि पिछले पांच वर्षों में एसजेडीए द्वारा पूरे इलाके में त्रिफला बत्ती लगायी गयी थी. जिसकी मौजूदा परिस्थिति काफी खराब है. एसजेडीए के अधिकारी इसकी जांच कर रहे है. इन सभी त्रिफला बत्तियों की मरम्मत करायी जायेगी. राज्य सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने एसजोडीए को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










