गुरु स्वीट्स की फोटोजेनिक स्मार्ट फेस प्रतियोगिता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी की प्रथम आइएसओ स्वीट शॉप ‘गुरु स्वीट्स’ ने इस साल भी फोटोजेनिक स्मार्ट फेस किड्स प्रतियोगिता का आयोजन किया है. इसमें एक से लेकर छह साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे. यह जानकारी गुरु स्वीट्स के निदेशक बिशु बंसल दी. वह अपने कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी की प्रथम आइएसओ स्वीट शॉप ‘गुरु स्वीट्स’ ने इस साल भी फोटोजेनिक स्मार्ट फेस किड्स प्रतियोगिता का आयोजन किया है. इसमें एक से लेकर छह साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे. यह जानकारी गुरु स्वीट्स के निदेशक बिशु बंसल दी. वह अपने कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि एक अगस्त से 15 अगस्त तक यह प्रतियोगिता चलेगी. इस अवधि के दौरान अपने माता-पिता के साथ इस दुकान में आने वाले बच्चे इसमें हिस्सा ले सकेंगे.यहां आने वाले बच्चों की तस्वीर ली जायेगी और उनमें से 11 बच्चों का चयन निर्णायक करेंगे. ये सभी बच्चे इस प्रतियोगिता के विजेता होंगे और सभी को पांच-पांच हजार रुपये का नगद इनाम दिया जायेगा.
श्री बंसल ने कहा कि अभी गुरु स्वीट्स की शाखाएं सिलीगुड़ी तथा इसके आपपास के इलाकों में चल रही हैं. आने वाले दिनों में उत्तर बंगाल में और भी कई स्थानों पर इसकी शाखाएं खोली जायेंगी. इस दौरान उन्होंने मिठाइयों के विभिन्न प्रकारों की भी जानकारी दी और कहा कि यहां अत्याधुनिक तकनीक से मशीनों की सहायता से शुगर-फ्री मिठाइयां बनायी जाती हैं. संवाददाता सम्मेलन में कंपनी के अन्य निदेशक प्रदीप कुमार बंसल भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










