दो दिन से लापता टोटो चालक का शव बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2016 8:58 AM

विज्ञापन

मालदा : शनिवार भोर में इंगलिश बाजार थाने के सादुल्लापुर महाश्मशान इलाके से एक टोटो चालक का शव बरामद किया गया. मृतक का नाम गणेश सरकार (33) है. उसका घर मालदा शहर के बालुचर इलाके में है. पुलिस ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की रात को इलाके की एक वृद्धा की मृत्यु के बाद उसके […]

विज्ञापन
मालदा : शनिवार भोर में इंगलिश बाजार थाने के सादुल्लापुर महाश्मशान इलाके से एक टोटो चालक का शव बरामद किया गया. मृतक का नाम गणेश सरकार (33) है. उसका घर मालदा शहर के बालुचर इलाके में है. पुलिस ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की रात को इलाके की एक वृद्धा की मृत्यु के बाद उसके दाह-संस्कार के लिए स्थानीय लोगों के साथ गणेश सरकार श्मशान गया था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा. परिवार के लोगों ने उसके लापता होने की शिकायत इंगलिश बाजार थाने में दर्ज करायी थी.
शनिवार की सुबह कुछ स्थानीय लोग नदी में स्नान करने गये थे. तभी उन्होंने झाड़ियों के बीच पड़ा एक शव देखा. इसकी खबर पुलिस को दी गई. पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर और मुंह पर किसी भारी चीज से कई वार किये गये हैं. इधर, मृतक के एक रिश्तेदार गौतम गोस्वामी ने बताया कि पेशे से टोटो चालक गणेश सरकार दो दिनों से लापता था. उसके घर नहीं लौटने पर पुलिस में इसकी शिकायत की गयी. उसकी हत्या किन लोगों ने की, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते. इंगलिश बाजार थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola