मानस भुइयां को छोड़ना होगा पीएसी का पद : अबु हासेम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2016 1:42 AM
विज्ञापन
मालदा. मानस भुइयां को पब्लिक एकाउंट्स कमेटी (पीएसी) के चेयरमैन का पद छोड़ना होगा. यह कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी का निर्देश है. मंगलवार को दिल्ली जाने से पहले दक्षिण मालदा के सांसद तथा राज्य कांग्रेस के नेता अबु हासेम खान चौधरी (डालू बाबू) ने यह बात संवाददाताओं से कही. उन्होंने कहा कि समस्या यह हुई […]
विज्ञापन
मालदा. मानस भुइयां को पब्लिक एकाउंट्स कमेटी (पीएसी) के चेयरमैन का पद छोड़ना होगा. यह कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी का निर्देश है. मंगलवार को दिल्ली जाने से पहले दक्षिण मालदा के सांसद तथा राज्य कांग्रेस के नेता अबु हासेम खान चौधरी (डालू बाबू) ने यह बात संवाददाताओं से कही. उन्होंने कहा कि समस्या यह हुई है कि सोनिया गांधी का यह निर्देश मानस भुइयां तक नहीं पहुंचाया गया है. इसीलिए वह ऐसा कर रहे हैं. हमारी मानस बाबू से बातचीत हो रही है. इसमें कुछ समय लगेगा.
अबु हासेम ने कहा कि पीएसी का पद विरोधी दल के पास रहता है और पश्चिम बंगाल में विरोधी दल कांग्रेस है. कांग्रेस का वाम दलों के साथ गंठबंधन हुआ था इसलिए सोनिया गांधी चाहती हैं कि पीएसी का पद सहयोगी दल सीपीएम के लिए छोड़ दिया जाये. उन्होंने कहा कि एआइसीसी ने भी बता दिया है कि पश्चिम बंगाल में पीएसी का पद खुद न लेकर सीपीएम को देना है. लेकिन तृणमूल कांग्रेस पीएसी के पद को लेकर कांग्रेस के बीच टूट पैदा करना चाहती है. विधानसभा के परिषदीय दल की चरचा बैठक हुई थी. उसमें भी एआइसीसी के निर्देश को लागू कराने का प्रयास किया गया.
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने भी मानस भुइयां से पीएसी चेयरमैन का पद छोड़ देने को कहा है. इस बारे में मानस भुइयां ने प्रस्ताव रखा है कि वह एक साल तक पीएसी के पद पर रहेंगे. उनके इस प्रस्ताव पर चरचा चल रही है. उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि कांग्रेस के भीतर इस समस्या को बहुत जल्दी निपटा लिया जायेगा. और आगामी पंचायत चुनाव में भी सीपीएम के साथ कांग्रेस का गंठबंधन रहेगा.
सांसद अबू हासेम ने कहा कि सिर्फ पंचायत नहीं, बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी वाम दलों के साथ हमारा गंठबंधन चलेगा. उन्होंने कहा कि आगामी 18 जुलाई से लोकसभा का सत्र शुरू हो रहा है. उससे पहले प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ कोलकाता में चरचा बैठक होगी. कोलकाता में इस बैठक में शामिल होने के बाद वह दिल्ली चले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










