सिक्किम जानेवाले मार्ग पर भू-स्खलन, दो मरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2016 6:19 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : भू-स्खलन में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है. सिलीगुड़ी से सिक्किम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर स्वातीझोरा के निकट भू-स्खलन की चपेट में एक मारुति कार आ गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार में मंगपू स्थित सिनकोना बागान के प्रबंधक नरेश बरैली सवार थे. घटनास्थल पर ही उनकी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : भू-स्खलन में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है. सिलीगुड़ी से सिक्किम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर स्वातीझोरा के निकट भू-स्खलन की चपेट में एक मारुति कार आ गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार में मंगपू स्थित सिनकोना बागान के प्रबंधक नरेश बरैली सवार थे. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. जबकि कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया.
मौके पर पहुंची रम्बी थाना की पुलिस टीम ने दोनों को सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भेज दिया. रम्बी थाना प्रभारी सुजीत लामा ने बताया कि स्वातीझोरा के निकट पहाड़ के उपर से एक बड़ा बोल्डर गिरा. उसी समय नीचे से एक मारुति कार गुजर रही थी. यह कार उस बोल्डर की चपेट में आ गयी. उस कार में रम्बी सिनकोना बागान के प्रबंधक सवार थे. इस घटना में प्रबंधक व कार चालक बुरी तरह से घायल हुए हैं.
घटना के बाद दोनों को सिलीगुड़ी एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया. घटना के बाद रास्ते से बोल्डर को हटा दिया गया है. घटना के कुछ देर बाद ही यातायात सामान्य हो गया. सिलीगुड़ी सेवक रोड स्थित निजी अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










