चोपड़ा में तनाव: तीन दिनों बाद भी ग्रामीण दहशत में, बीएसएफ ने संभाला मोरचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2016 1:54 AM
सिलीगुड़ी/ कालियागंज. सिलीगुड़ी से सटे उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना इलाके में तीन दिनों के बाद भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. हालात पर नियंत्रण करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मोरचा संभाल लिया है. जवान विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च कर रहे […]
थाना क्षेत्र के रामगंज में बुधवार को रथयात्रा पर आग के गोले फेंके जाने के बाद से भड़की हिंसा को लेकर तीन दिनों के बाद भी ग्रामीण दहशत में हैं. रामगंज, चोपड़ा, नैनीताल, कालागछ इलाके के ग्रामीण संघर्ष के इतने डरे-सहमे हैं कि शुक्रवार को भी सभी घरों में दुबके रहे. प्रभावित इलाकों के हाट-बाजारों में आज भी पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा. रथयात्रा और ईद जैसे बड़े खुशहाली वाले त्योहारों के बीतने पर भी इलाके में मातम जैसा माहौल है. इस संघर्ष को लेकर अभी भी जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. कोई भी अधिकारी खुलकर अपना मुंह नहीं खोल रहा. राज्य की सत्ताधारी दल समेत विरोधी पार्टियों के नेताओं ने भी चोपड़ा थाना के प्रभारी गौतम राय के तबादले की मांग की है है.इधर,भाजपा के उत्तर दिनाजपुर जिलाध्यक्ष निर्मल दाम ने बताया कि अशांत चोपड़ा, रामगंज समेत अन्य प्रभावित इलाकों का दौरा भाजपा नेताओं की एक टीम करेगी. 11 जुलाई यानी सोमवार को भाजपा के केंद्रीय कमेटी के नेता यहां आ रहे हैं. भाजपा के केंद्रीय नेता के अलावा राज्य नेता भी चोपड़ा की घटना को लेकर जिलास्तरीय नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी स्थिति का लगातार जायजा ले रहे हैं. वैसे भी पार्टी के एक कार्यक्रम के मद्देनजर इन दिनों श्री घोष रायगंज के दौरे पर हैं. संभव है श्री घोष चोपड़ा का भी दौरा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










