सिलीगुड़ी में आतंकी हमले की आशंका को लेकर अलर्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2016 1:53 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. बांग्लादेश पर हमले के बाद सिलीगुड़ी में भी आतंकवादियों द्वारा हमले की आशंका व्यक्त की जा रही है. आतंकवादियों के निशाने पर कोलकाता के साथ ही सिलीगुड़ी शहर भी है. राज्य खुफिया विभाग ने इस मामले को लेकर सिलीगुड़ी पुलिस को अलर्ट कर दिया है. शुक्रवार को कोलकाता से इस बात की सूचना सिलीगुड़ी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. बांग्लादेश पर हमले के बाद सिलीगुड़ी में भी आतंकवादियों द्वारा हमले की आशंका व्यक्त की जा रही है. आतंकवादियों के निशाने पर कोलकाता के साथ ही सिलीगुड़ी शहर भी है. राज्य खुफिया विभाग ने इस मामले को लेकर सिलीगुड़ी पुलिस को अलर्ट कर दिया है.

शुक्रवार को कोलकाता से इस बात की सूचना सिलीगुड़ी पुलिस के पास पहुंची. उसके बाद से ही सिलीगुड़ी में प्रशासनिक तथा पुलिस तत्परता तेज हो गयी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादी शहर के प्रमुख शॉपिंग मॉलों को निशाना बना सकते हैं. इसकी आशंका देखते हुए माटीगाड़ा के निकट सिटी सेंटर और सेवक रोड पर स्थित कॉसमोस मॉल में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि मॉल के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी पुलिस की पहरेदारी बढ़ा दी गयी है. यहां उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान बांग्लादेश में दो आतंकी हमले हो चुके हैं. सिलीगुड़ी भारत की कई अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से नजदीक है, इसलिए यहां खतरे की आशंका ज्यादा है.

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ पहले से सतर्क है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद से फूलबाड़ी तथा तीनबीघा के निकट भारत-बांग्लादेश सीमा को सील कर दिया गया है. इसके अलावा सीमा पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी गयी है. कई स्थानों पर महिला जवानों को भी तैनात किया गया है.इस संबंध में सिलीगुड़ी की पुलिस कमिश्नर सीएस लेपचा ने कहा कि बांग्लादेश में आतंकी हमले के बाद सिलीगुड़ी पुलिस हाई अलर्ट पर है. विभिन्न स्थानों पर नाका चेकिंग की जा रही है और पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola