तृणमूल नेता प्रसेनजीत पर सरेआम जानलेवा हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2016 2:17 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. बीती रात को शहर के सेवक मोड़ के पास सेठ श्रीलाल मार्केट में न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के तृणमूल नेता प्रसेनजीत राय पर सरेआम जानलेवा हमला हुआ. अचानक हुए इस हमले में प्रसेनजीत बाल-बाल बच गये. अज्ञात हमलावरों ने उनके गले से चेन छीन ली और कार में जमकर तोड़-फोड़ कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. बीती रात को शहर के सेवक मोड़ के पास सेठ श्रीलाल मार्केट में न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के तृणमूल नेता प्रसेनजीत राय पर सरेआम जानलेवा हमला हुआ. अचानक हुए इस हमले में प्रसेनजीत बाल-बाल बच गये. अज्ञात हमलावरों ने उनके गले से चेन छीन ली और कार में जमकर तोड़-फोड़ कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार (डब्ल्यूबी-74 एजे/ 1813) को मौके से जब्त कर लिया. वहीं, प्रसेनजीत ने भी रात में ही थाने में अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा दी. हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है.

प्रसेनजीत के अनुसार, वह ईद के मद्देनजर बुधवार को मुसलिम महिलाओं में साड़ी वितरण करनेवाले थे. इसी के तहत वह साड़ी खरीदने के लिए अपनी कार से जैसे ही सेवक मोड़ के पास पहुंचे, अचानक 10-12 अज्ञात लोगों ने उनपर हमला कर दिया. इस दौरान वह कार चला रहे थे.

उनके गले से सोने की चेन छीन ली गयी. वह कार को तेज रफ्तार में आगे न ले जाते तो उनको मार दिया जाता. हमलावरों ने लकड़ी के बटाम, लोहे के रॉड, ईंट से उनपर हमला किया. रात को हुए इस अचानक हमले के बाद सिलीगुड़ी में आतंक का माहौल व्याप्त हो गया था. वहीं, तृणमूल कांग्रेस पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रसेनजीत पर यह हमला पार्टी के अंदर ही गुटीय हमला है. एनजेपी में जॉन के साम्राज्य पर दखल करने को लेकर तृणमूल नेता जयदीप नंदी और प्रसेनजीत राय के गुटों के बीच इससे पहले भी कई बार हिंसक संघर्ष हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola