इसलामपुर से तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2016 8:45 AM
विज्ञापन
कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर पुलिस ने शुक्रवार रात इसलामपुर थाना क्षेत्र से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. पुलिस के गश्त वाहन ने इन तीनों को इसलामपुर कस्बे में इधर-उधर घूमते देखा. संदेह होने पर पूछताछ में इनके बांग्लादेशी नागरिक होने का पता चला. इनके पास भारत आने के वैध कागजात भी नहीं थे. पुलिस […]
विज्ञापन
कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर पुलिस ने शुक्रवार रात इसलामपुर थाना क्षेत्र से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. पुलिस के गश्त वाहन ने इन तीनों को इसलामपुर कस्बे में इधर-उधर घूमते देखा. संदेह होने पर पूछताछ में इनके बांग्लादेशी नागरिक होने का पता चला. इनके पास भारत आने के वैध कागजात भी नहीं थे. पुलिस ने इनके खिलाफ फारेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों का नाम अजीमुल, रबीउल और अजहरूल बताया गया है.
उत्तर दिनाजपुर तलाशी अभियान में बीते तीन दिनों में कई अन्य सफलताएं भी पायी हैं. इसलामपुर पुलिस ने एक सागौन की लकड़ी से लदे एक वाहन को भी जब्त किया है. इनके पास लकड़ी के कागजात नहीं थे. पुलिस ने जब्त वाहन वन विभाग को सौंप दिया है. इसके अलावा जिले में चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 100 किलो गांजा भी जब्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










