छठ घाट की मिट्टी काटकर अवैध बिक्री जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2016 1:34 AM
सिलीगुड़ी. तृणमूल कांग्रेस (तृकां) के दिवंगत दबंग नेता विजन नंदी उर्फ जॉन के न रहने के बावजूद न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) इलाके में पार्टी का सिंडिकेट राज कायम है. हफ्ता वसूली, ट्रेनों से अवैध सामानों की तस्करी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) डिपो से तेल तस्करी से लेकर नदी-घाटों से मिट्टी-बालू-पत्थरों की अवैध बिक्री का तृकां के […]
सिलीगुड़ी. तृणमूल कांग्रेस (तृकां) के दिवंगत दबंग नेता विजन नंदी उर्फ जॉन के न रहने के बावजूद न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) इलाके में पार्टी का सिंडिकेट राज कायम है. हफ्ता वसूली, ट्रेनों से अवैध सामानों की तस्करी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) डिपो से तेल तस्करी से लेकर नदी-घाटों से मिट्टी-बालू-पत्थरों की अवैध बिक्री का तृकां के दबंग नेताओं द्वारा चलाया जा रहा सिंडिकेट धड़ल्ले से चल रहा है.
इन दिनों छठ घाट के विकास व सौंदर्यीकरण के नाम पर एनजेपी के अंबिका नगर इलाके में तृकां के सिंडिकेट द्वारा मिट्टी की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इस सिंडिकेट को चलाने का आरोप तृकां के पंचायत सदस्य धीरेश राय पर लगा है. वह 19/77 पाट के पंचायत सदस्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










