तृणमूल युवा नेता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मतदान के दिन की थी मारपीट जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के युवा मोरचा के महासचिव अजय शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अजय शाह के विरूद्ध 17 अप्रैल को मतदान के दौरान एक कांग्रेस नेता के साथ मारपीट करने का आरोप है. टाउन ब्लॉक कांग्रेस से सचिव सुदीप्त मोहंत ने कोतवाली […]

विज्ञापन
मतदान के दिन की थी मारपीट
जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के युवा मोरचा के महासचिव अजय शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अजय शाह के विरूद्ध 17 अप्रैल को मतदान के दौरान एक कांग्रेस नेता के साथ मारपीट करने का आरोप है. टाउन ब्लॉक कांग्रेस से सचिव सुदीप्त मोहंत ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने शनिवार को अजय को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मतदान के दिन सरकारी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र पर अजय शाह ने कांग्रेस नेता सुदीप्त मोहंत के साथ सबके सामने मारपीट की थी. पुलिस के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गयी.
पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए सुदीप्त ने कहा कि घटना के दिन पुलिस ने मूक दर्शक थी. सुदीप्त का आरोप है, जलपाईगुड़ी नगरपालिका के 8 नंबर वार्ड के पार्षद दिनेश राउत और तृणमूल युवा नेता अजय शाह ने शुभ‍ंकर होड़ो व उनके साथ मारपीट की थी.
सुदीप्त का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता कतार में खड़े मतदाताओं को पानी देने के लिये आये थे. तभी तृणमूल के नेता व उनके लोगों ने हमला कर दिया. तृणमूल नेता अजय शाह के विरूद्ध गैरकानूनी कार्य करने, मारपीट करने, उकसाने व धमकी देने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 325, 109 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अजय शाह के साथ एक तृणमूल वार्ड पार्षद पर भी मारपीट का आरोप लगा था. वार्ड पार्षद ने अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत ले ली है.
अजय शाह ने बताया कि उनके विरूद्ध क्या मामला है, पता नहीं. पुलिस उन्हें ढूंढने आयी थी. उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola