पांचवें चरण के लिए प्रचार थमा, कई दिग्गज मैदान में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता: राज्य में विधानसभा के पांचवें चरण के चुनाव के लिए गुरुवार शाम पांच बजे प्रचार थम गया. तीन जिलों दक्षिण 24 परगना, हुगली व दक्षिण कोलकाता की 53 सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. 53 सीटों के लिए 349 उम्मीदवार मैदान में हैं. छिटपुट हिंसा के […]
विज्ञापन
कोलकाता: राज्य में विधानसभा के पांचवें चरण के चुनाव के लिए गुरुवार शाम पांच बजे प्रचार थम गया. तीन जिलों दक्षिण 24 परगना, हुगली व दक्षिण कोलकाता की 53 सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. 53 सीटों के लिए 349 उम्मीदवार मैदान में हैं.
छिटपुट हिंसा के बीच कड़ी सुरक्षा में अब तक चार चरणों में राज्य की 294 सीटों में से 216 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है. छठे व अंतिम चरण में 25 सीटों पर मतदान पांच मई को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 19 मई को आयेंगे . मतदान के दौरान चुनाव आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की घोषणा की है. प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय बल के जवानों की तैनाती की जायेगी. दक्षिण कोलकाता में राज्य पुलिस के जवानों के अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल की 113 कंपनी की तैनाती की जायेगी.
ममता समेत कई हेवीवेट की किस्मत का होगा फैसला
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई हेवीवेट उम्मीदवार इस चरण में प्रतिद्वंद्विता कर रहे हैं. ममता भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं. उनके खिलाफ वाम मोरचा समर्थित कांग्रेस की उम्मीदवार दीपा दासमुंंशी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस भाजपा की ओर से मैदान में हैं. कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी बेहला पूर्व से, शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी बेहला पश्चिम से, आवास व युवा मामलों के मंत्री अरूप विश्वास टालीगंज से, शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम कोलकाता पोर्ट से, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक शोभनदेव चट्टोपाध्याय रासबिहारी से, बिजली मंत्री मनीष गुप्ता जादवपुर से, पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी बालीगंज से, माकपा सचिव मंडल के सदस्य सुजन चक्रवर्ती जादवपुर से, रॉबिन देव सिंगूर से किस्मत आजमा रहे हैं.
और कार्टून कांड से सुर्खियों में आये जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अंबिकेश महापात्र बेहला पूर्व से प्रतिद्वंदि्वता कर रहे हैं.
कहां हैं चुनाव
दक्षिण 24 परगना: गोसाबा (एससी), बासंती (एससी), कुलतली (एससी) पाथरप्रतिमा, काकद्वीप, सागर, कुलपी, राइदीघी, मंदिरबाजार (एससी), जयनगर (एससी), बारुइपुर पूर्व (एससी), कैनिंग पश्चिम (एससी), कैनिंग पूर्व, बारुइपुर पश्चिम, मगराहाट पूर्व (एससी), मगराहाट पश्चिम, डायमंड हार्बर, फलता, सातगछिया, विष्णुपुर (एससी), सोनारपुर दक्षिण, भांगड़, सोनारपुर उत्तर, महेशतल्ला, बज-बज दक्षिण कोलकाता: कसबा, यादवपुर, टालीगंज, बेहला पूर्व, बेहला पश्चिम, मेटियाबुर्ज, कोलकाता पोर्ट, भवानीपुर, रासबिहारी, बालीगंज हुगली: उत्तरपाड़ा, श्रीरामपुर, चांपदानी, सिंगूर, चंदननगर, चूंचुड़ा, बालागढ़ (एससी), पांडुआ, सप्तग्राम, चंडीतला, जंगीपाड़ा, हरिपाल, धनेखाली (एससी), तारकेश्वर, पुरसुरा, आरामबाग (एससी), गोघाट (एससी), खानाकुल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










