ममता नहीं हैं ठंडा-ठंडा कूल-कूल : सूर्यकांत मिश्र

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री (सीएम) ममता बनर्जी कभी भी ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल नहीं’ रह सकती और न ही रहना चाहती हैं. उनका पैर से दिमाग तक हमेशा गरमाया रहता है. ममता पर यह कटाक्ष विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व विधानसभा चुनाव में नारायणगढ़ सीट से वाम-कांग्रेस गंठबंधन उम्मीदवार सूर्यकांत मिश्रा ने किया. वह गुरुवार को उत्तर बंगाल […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री (सीएम) ममता बनर्जी कभी भी ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल नहीं’ रह सकती और न ही रहना चाहती हैं. उनका पैर से दिमाग तक हमेशा गरमाया रहता है.
ममता पर यह कटाक्ष विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व विधानसभा चुनाव में नारायणगढ़ सीट से वाम-कांग्रेस गंठबंधन उम्मीदवार सूर्यकांत मिश्रा ने किया. वह गुरुवार को उत्तर बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. अंतिम चरण के मतदान के लिए कूचबिहार में चुनाव प्रचार में जाने से पहले उन्होंने सिलीगुड़ी के पीडब्ल्यूडी इंस्पेक्शन बंग्लो में मीडिया के सामने ममता पर कटाक्ष किया. यह कटाक्ष उन्होंने ममता द्वारा दिये गये बयान कि ‘वाम-कांग्रेस के बेमेल गंठबंधन को मात्र 10-20 सीटों से ही संतुष्ट रहना पड़ेगा’ के बाद किया है.

श्री मिश्रा ने ममता पर तंज करते हुए कहा कि इस बार बंगाल में गंठबंधन की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में पूरे बंगाल में गंठबंधन को दो सौ से अधिक सीटें मिलने का दावा किया. उन्होंने कहा कि वाम-कांग्रेस की केमेस्ट्री को बंगाल की जनता ने जितनी जल्दी स्वीकार कर लिया है, उसे देख केवल ममता ही नहीं, बल्कि उनके नेता-मंत्री भी बौखला गये हैं.

साथ ही श्री मिश्रा ने बुधवार को कोलकाता में चुनाव प्रचार के दौरान ‘राहुल-बुद्धदेव मिलन’ को सकारात्मक राजनीति करार दिया. उन्होंने कहा कि वाम-कांग्रेस ने बंगाल में इस विधानसभा चुनाव से सकारात्मक राजनीति को पेश किया है, जिसे जनता ने स्वीकार भी किया है. श्री मिश्रा ने इस चुनाव पुलिस की भूमिका को लेकर कहा कि पुलिस अमले को समझ में आ गया है कि मां-माटी-मानुष की भ्रष्ट सरकार अब नहीं रहेगी. ममता की गद्दी जानेवाली है और गंठबंधन की सरकार बननेवाली है. बाकी दो चरणों के चुनाव में उन्होंने पुलिस पर निष्पक्ष और सकारात्मक भूमिका अदा करने का भरोसा जताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola