पांचकड़ीटोला के अग्निकांड पीड़ितों को मिली मदद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा: कालियाचक के पांचकड़ीटोला गांव के अग्निकांड पीड़ितों को मालदा रेडक्रॉस और व्यवसायी समिति ने कपड़े बांटकर उनकी सहायता की. बुधवार की सुबह इन दोनों संस्थाओं के लोग पीड़ितों से मिलने पहुंचे. एक स्थानीय हाईस्कूल में पनाह लिये इन अग्निकांड पीड़ितों से रेडक्रॉस के सचिव डॉ डी सरकार और मालदा मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स के […]
विज्ञापन
मालदा: कालियाचक के पांचकड़ीटोला गांव के अग्निकांड पीड़ितों को मालदा रेडक्रॉस और व्यवसायी समिति ने कपड़े बांटकर उनकी सहायता की. बुधवार की सुबह इन दोनों संस्थाओं के लोग पीड़ितों से मिलने पहुंचे. एक स्थानीय हाईस्कूल में पनाह लिये इन अग्निकांड पीड़ितों से रेडक्रॉस के सचिव डॉ डी सरकार और मालदा मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला सचिव उज्ज्वल साहा ने बातचीत की. इसके बाद 120 परिवारों के बीच में मच्छरदानी, चिउड़ा, गुड़, लोगों के लिए कपड़े बांटे गये. इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए शिशु आहार भी दिया गया.
गौरतलब है कि बीते 25 अप्रैल को पांचकड़ीटोला और चुलकानीपाड़ा में अचानक आग भड़क उठने से लगभग 200 घर खाक हो गये थे. पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आग किसी घर की रसोई से भड़की. बाद में दमकल के दो इंजनों ने आकर हालात पर काबू पाया. अग्निकांड से बेघर हुए परिवार बीते सोमवार से ही स्थानीय बांगीटोल हाईस्कूल में आश्रय लिये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










