15 साल में भी शुरू नहीं हो पायी कचरा प्रबंधन परियोजना
जलपाईगुड़ी. जलपाईगुड़ी नगरपालिका इलाके में ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना शुरू तो हुई, लेकिन अब तक काम नहीं हो सका. तूणमूल द्वारा परिचालित नगरपालिका बोर्ड ने अब दोबारा इस परियोजना का डीपीआर तैयार करके राज्य के शहरी विकास प्राधिकरण के पास भेजा है. एक ही परियोजना के लिए दो बार डीपीआर बनाये जाने को लेकर विरोधियों […]
एक ही परियोजना के लिए दो बार डीपीआर बनाये जाने को लेकर विरोधियों ने सवाल खड़े किये हैं. उनका कहना है कि बिना समुचित योजना के काम किये जाने की वजह से ऐसा हुआ है. वहीं नगरपालिका का दावा है कि ठोस कचरा प्रबंधन के काम में गति लाने के लिए दोबारा डीपीआर जमा किया गया है. साथ ही केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत, कचरे की सफाई के लिए नगरपालिका दो मोबाइल काम्पैक्ट वैन (एमसीवी) लेकर भी आयी है. नगरपालिका सूत्रों ने बताया कि 19 मई को चुनाव आचार संहिता हटने के बाद इन मशीनों को सफाई के काम में लगाया जायेगा.
ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना के तहत इस कचरे से खाद बनायी जानी थी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.नगरपालिका के चेयरमैन इन काउंसिल सदस्य संदीप महतो ने बताया कि ठोस कचरा प्रबंधन के काम में गति लाने के लिए नौ करोड़ का एक डीपीआर बनाकर राज्य के शहरी विकास प्राधिकरण को भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










