ललितबाड़ी में हाथी के हमले में एक की मौत
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट व जलपाईगुड़ी जिले में पड़नेवाले राजगंज के ललितबाड़ी बीट ऑफिस इलाके में हाथी के आक्रमण में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक एक रिश्तेदार की शादी के कार्यक्रम से घर लौट रहा था. शनिवार देर रात हुई इस घटना के बाद रविवार की सुबह बैकुंठपुर वन विभाग के अधिकारी शव […]
मृतक के परिजनों और ग्राम वासियों ने वाजिब मुआवजे के साथ पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति के लिए नौकरी की मांग की है. करीब तीन घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद वन कर्मी किसी तरह से परिजनों व इलाकावासियों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गये.
वहां से घर लौटते समय देर रात करीब दो बजे यह घटना हुई. हाथी ने उन्हें पैर के नीचे कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. रात में ही जानकारी दिये जाने के बाद भी वन कर्मी रविवार की सुबह 6 बजे घटनास्थल पर पहुंचे. वन कर्मियों के देर से आने की वजह से इलाकावासी काफी उत्तेजित हो गये. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी तौर पर मुआवजे की जो रकम मिलनी चाहिए, वह नहीं मिलती है. वन विभाग को चेतावनी देते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि सरकारी तौर पर मुआवजे की पूरी रकम नहीं मिली तो और बड़ा आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










