दक्षिण दिनाजपुर में मतदान के सभी रिकार्ड टूटे

Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट़ : विधानसभा चुनाव में 17 को मतदान संपन्न होने के बाद अब चुनाव आयोग द्वारा अंतिम आंकड़ा जारी किया जा रहा है़ ऐसे तो इस बार उत्तर बंगाल के सभी जिलों में भारी मतदान हुआ है,लेकिन दक्षिण दिनाजपुर जिला सभी पर भारी पड़ा है़ यहां पर बंपर वोटिंग हुयी है़ चुनाव अधिकारियों का कहना […]

विज्ञापन
बालुरघाट़ : विधानसभा चुनाव में 17 को मतदान संपन्न होने के बाद अब चुनाव आयोग द्वारा अंतिम आंकड़ा जारी किया जा रहा है़ ऐसे तो इस बार उत्तर बंगाल के सभी जिलों में भारी मतदान हुआ है,लेकिन दक्षिण दिनाजपुर जिला सभी पर भारी पड़ा है़ यहां पर बंपर वोटिंग हुयी है़ चुनाव अधिकारियों का कहना है कि मतदान के सारे पुराने रिकार्ड टूट गए हैं. जिले के छह विधानसभा सीटों पर 17 तारीख को ही मतदान हो चुका है़.

पहले जिला चुनाव कार्यालय ने मतदान का प्रतिशत जारी किया था़ अब कहां कितने लोगों ने मतदान किया,इसका आंकड़ा जारी कर दिया गया है़ जिले में सबसे अधिक तपन विधानसभा केंद्र में 88.25 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है़ यहां कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 90 हजार पांच सौ 59 थी,जिसमें से कुल एक लाख 68 हजार 160 मतदाताओं ने मतदान किया है़.

इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 85 हजार 885 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 82 हजार 275 है़ ऐसे पूरे जिले का मतदान प्रतिशत 86.17 प्रतिशत है़ कुल 11 लाख 16 हजार 573 मतदाताओं में से 9 लाख 61 हजार 951 मतदाताओं ने मतदान किया़ इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या चार लाख नब्बे हजार 937 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 71 हजार 12 रही़ यहां दो किन्नर मतदाताओं ने भी मतदान किया़ जिले में सबसे कम मतदान 84.17 प्रतिशत हरिरामपुर विधानसभा सीट पर हुआ़ यहां कुल एक लाख 96 हजार 395 मतदाताओं में से एक लाख 66 हजार 112 मतदाताओं ने मतदान किया़ इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 84 हजार 432 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 81 हजार 680 रही़ यदि कुशमंडी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो कुल एक लाख 91 हजार 331 मतदाताओं में से 83 हजार 917 पुरूष मतदाताओं एवं 79 हजार पांच महिला मतदाताओं ने मतदान किया़.

कुल 1 लाख 62 हजार 922 मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान का प्रतिशत 85.15 रहा़ जिले के कुमारगंज सीट पर 85.46 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया़ यहां कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 79 हजार 372 थी,जिसमें से एक लाख 53 हजार 285 मतदाताओं ने मतदान किया़.

इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 77 हजार 989 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 75296 रही़ बालुरघाट विधानसभा सीट पर मतदान का प्रतिशत 86.84 प्रतिशत रहा़ कुल एक लाख साठ हजार तीन सौ 13 मतदाताओं में से एक लाख 39 हजार 216 मतदाताओं ने मतदान किया़ इसमें पुरूष मतदाता 69 हजार 706 थे़ महिला मतदाताओं की संख्या 69 हजार पांच सौ 9 रही़ गंगारामपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जमकर मतदान हुआ़ यहां एक लाख 98 हजार 603 मतदातओं में से एक लाख 72 हजार 256 मतदाताओं ने मतदान किया़ हरिरामपुर विधानसभा क्षेत्र में 84 हजार 432 पुरूष मतदाताओं ने मतदान किया़ महिला मतदाताओं की संख्या 81 हजार 680 रही़ यहां कुल एक लाख 96 हजार 395 मतदाताओं में से 1 लाख 66 हजार 112 मतदाताओं ने मतदान किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola