परीक्षा रद्द होने से भड़का उम्मीदवारों का गुस्सा
सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल पुलिस में कान्सटेबल पद के लिये परीक्षा देने आये उम्मीदवारों ने परीक्षा स्थगित करने पर जम कर बवाल किया़ इन सभी लोगों ने 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. जिसकी वजह से घंटों तक वाहनों की आवाजाही बंद रही़ घटना की जानकारी मिलते ही एनजेपी पुलिस चौकी से पुलिस मौके […]
उसके बाद 19 अप्रैल को बुलाया गया था. इसी वजह से सभी यहां फिर से उपस्थित हुए. निर्धारित समय पर उपस्थित होने के बाद भी परीक्षा की तैयारी न देख अधिकारियों से पूछताछ की गयी़ तब आज की परीक्षा रद्द करने की जानकारी दी गयी़ हांलाकि परीक्षा की अगली तिथि नहीं बतायी गयी़ इसी से सभी उत्तेजित हो गए और सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम हटाने के लिये पुलिस ने सभी से बात की़. उसके बाद 25 जून को परीक्षा की नयी तिथि निर्धारित की गयी. पुलिस द्वारा 25 जून को परीक्षा कराने का आश्वासन देने पर सड़क जाम समाप्त हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










