समतल से पहाड़ तक शांतिपूर्ण रहा मतदान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा. जिले की सभी छह विधानसभा सीटों- दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, कर्सियांग, सिलीगुड़ी, माटीगाड़ा व नक्सलबाड़ी से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है. इक्का-दुक्का मतदान केंद्रों से उत्तेजना की सूचना है, पर अर्द्धसैनिक बलों की तत्परता की वजह से कहीं मामला बिगड़ने नहीं पाया. जिले में …… प?्रतिशत मतदान […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा. जिले की सभी छह विधानसभा सीटों- दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, कर्सियांग, सिलीगुड़ी, माटीगाड़ा व नक्सलबाड़ी से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है. इक्का-दुक्का मतदान केंद्रों से उत्तेजना की सूचना है, पर अर्द्धसैनिक बलों की तत्परता की वजह से कहीं मामला बिगड़ने नहीं पाया. जिले में …… प?्रतिशत मतदान हुआ.
रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रो पर निर्धारित समय सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया. मतदान करने के लिये नागरिकों में भी काफी उत्साह देखा गया. कई जगह सुबह पांच बजे से ही लोग मतदान केंद्रों पर इकट्ठे होने लगे और सात बजे तक मतदाताओं की लंबी कतार लग चुकी थी. सिलीगुड़ी सीट से माकपा उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य ने सुबह सात बजे सिलीगुड़ी ब्वायज हाई स्कूल में अपना वोट डाला. इसके साथ ही सिलीगुड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार गीता चटर्जी सहित अन्य उम्मीदवारों ने अपने मतदान केंद्रों पर मतदान किया. सिलीगुड़ी सीट के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार बाइचुंग भूटिया कोलकाता के मतदाता हैं. इसकी वजह से वह अपने चुनाव क्षेत्र में मतदान नहीं कर पाये.
कई मतदाताओं ने की नाम हटाये जाने की शिकायत : सिलीगुड़ी में कई ऐसे मतदाता भी मिले जिन्होंने अपना नाम मतदाता सूची से हटा दिये जाने की शिकायत की. मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद उन्हें इस बात की जानकारी मिली. 46 नंबर वार्ड के श्री गुरु विद्या मंदिर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करने आये मिलन साहा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उनके पूरे परिवार का नाम मतदाता तालिका से गायब था.
दूसरे ने डाल दिया वोट : सिलीगुड़ी के कई मतदान केंद्रों पर बोगस वोट डालने की जानकारी मिली. सिलीगुड़ी हिंदी हाईस्कूल मतदान केंद्र पर तुहिना मजुमदार के स्थान पर रत्ना मजुमदार ने वोट डाल दिया. 27 नंबर वार्ड के अरविंद विद्या मंदिर स्थित मतदान केंद्र पर अनन्या चौधरी के स्थान पर किसी और ने मतदान कर दिया. हांलाकि इन सभी घटनाओं पर माकपा व कांग्रेस उम्मीदवारों ने आवाज उठायी जिसके बाद मतदान कर्मियों ने भूल सुधार करने के लिए इन मतदाताओं के लिए नियमानुसार वैकल्पिक मतदान की व्यवस्था की. श्री गुरु विद्या मंदिर मतदान केंद्र पर टुनटुन प्रसाद को वोट भी किसी और ने डाल दिया. बोगस वोट की शिकायत अशोक भट्टाचार्य और बाइचुंग भूटिया दोनों ही प्रत्याशी चुनाव आयोग से करेंगे.
दो बूथों पर इवीएम हुई खराब : जिले के माटिगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 25/280 एवं 25/190 में सुबह इवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) खराब हो गयी थी. इसकी वजह से करीब एक घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ.
चाय श्रमिकों ने अच्छे की उम्मीद में डाले वोट : पिछले कई वर्षों से जिले के चाय बागानों में समस्या गहरा रही है. सिलीगुड़ी से सटे गुलमा, मोहरगांव, सुकना, दागापुर, अटल, हाथीघिसा, विधाननगर, पानीघाटा, कमला, आदि चाय बागानों में श्रमिकों ने मतदान किया. गुलमा चाय बागान की महिला श्रमिक कमला छेत्री ने बताया कि सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य की समस्या प्रत्येक चाय बागान में हैं. अपने और अपने जैसे ही श्रमिकों के हित में सोचनेवाली सरकार के गठन के लिए वह वोट डाल रही हैं. चाय श्रमिक बाबू राम ने कहा कि चाय श्रमिकों की अवस्था पिछले कुछ वर्षों में काफी खराब होती जा रही है. चाय श्रमिकों का उद्धार करने वाली सरकार का गठन करने के उद्देश्य ही वे मतदान कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










