मालीपांचघड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी संतोष पाठक की रैली

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा. उत्तर हावड़ा विधानसभा क्षेत्र से वाम समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी संतोष पाठक ने शनिवार सुबह उसी जगह पर डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया, जहां गुरुवार रात तृणमूल कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई थी. शनिवार को वाम व कांग्रेस समर्थकों के साथ संतोष पाठक मालीपांचघड़ा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर एक व […]

विज्ञापन
हावड़ा. उत्तर हावड़ा विधानसभा क्षेत्र से वाम समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी संतोष पाठक ने शनिवार सुबह उसी जगह पर डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया, जहां गुरुवार रात तृणमूल कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई थी.
शनिवार को वाम व कांग्रेस समर्थकों के साथ संतोष पाठक मालीपांचघड़ा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर एक व दो में पहुंचे. वहां उन्होंने दोनों वार्डों में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया. हाथों में अपने-अपने दल का झंडा लेकर कांग्रेस व वाम कार्यकर्ता काफी जोश में दिखे. मतदाताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रत्याशी श्री पाठक ने उन्हें इस सीट से जिताने की अपील की. श्री पाठक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस यदि यह सोच रही है कि हमलोग डर कर मैदान छोड़ देंगे, तो यह उसकी भूल होगी. उत्तर हावड़ा में कांग्रेस का चुनाव प्रचार रोजाना होगा, कोई रोक सकता है, तो रोक कर दिखा दे. तृणमूल कांग्रेस की तरकश में जितने भी तीर हैं, उसे वह आजमा ले.
कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटनेवाले नहीं हैं. मतदाता अपना मत किसे देंगे, यह उनका निजी मामला है, लेकिन मतदाताओं को मतदान केंद्र तक जाने से कोई नहीं रोक सकता है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हमारे बैनर व पोस्टर को फाड़ रहे हैं. पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. तृणमूल की इस गुंडागर्दी को यहां के मतदाता देख रहे हैं. मतदाता ही इसका सटीक जवाब देंगे. इस रैली में अनिल खटेर, डीवाईएफआइ नेता विमल प्रसाद सहित अन्य नेता शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola